फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Piyush Goyal San Francisco,No country became a developed country until increased its relations whole World

Piyush Goyal: '2047 तक प्रत्येक व्यक्ति के लिए समृद्धि लाने की दिशा में काम होगा', अमेरिका में बोले पीयूष गोयल

Thu, 08 Sep 2022 07:58 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 08 Sep 2022 07:58 AM IST
सार

पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका में यात्रा और जुड़ाव हमारे लिए एक-दूसरे के साथ साझेदारी में काम करने के अवसर खोलेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनौतियों के दौरान आपूर्ति श्रृंखला खुली रहे। दोनों देशों के व्यवसाय और लोगों को नुकसान भी न हो। 

विज्ञापन
Piyush Goyal San Francisco,No country became a developed country until increased its relations whole World
पीयूष गोयल - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका की यात्रा पर चल रहे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए 2047 के भारत पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारत कैसे विकसित देश बनेगा? गोयल ने कहा कि कोई भी देश विकसित देश नहीं बना जब तक कि उसने अपने रिश्तों को पूरी दुनिया से नहीं बढ़ाए। इसलिए दुनिया के प्रत्यक देश से संबंध अच्छे करने होंगे। इसके अलावा गोयल ने व्यापार के क्षेत्र में भारत की सफलता पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पिछले साल तक हमने 675 बिलियन गुड्स एंड सर्विसेज का निर्यात किया है जो अब तक सबसे ज्यादा है। हम इस साल इसके 750 बिलियन के पार जाने की उम्मीद कर रहे हैं। बता दें कि पीयूष गोयल सैन फ्रांसिस्को में 'इंडियास्पोरा' के साथ लंच एंगेजमेंट में बोल रहे थे।

विज्ञापन


2047 तक प्रत्येक व्यक्ति के लिए समृद्धि लाने की दिशा में काम होगा: गोयल
पीयूष गोयल ने कहा कि 2047 तक 'अमृत काल' एक विकसित राष्ट्र बनने और भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए समृद्धि लाने की दिशा में भारत की यात्रा की निर्णायक अवधि होने जा रही है। इस यात्रा में प्रवासी भारतीयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। गोयल ने कहा कि अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने भारत की आत्मा को जीवित रखते हुए भारतीय संस्कृति और मूल्यों को बनाए रखा है। मैं अपनी अमेरिका यात्रा से बड़ी मात्रा में नई ऊर्जा वापस ले जा रहा हूं।
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच  चुनौतियों के दौरान भी आपूर्ति श्रृंखला खुली रहे: गोयल
पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और विदेशों में जुड़ने के लिए भारतीय डायस्पोरा की एक अनूठी स्थिति है। हम व्यापार और लोगों से लोगों के बीच संपर्क के मामले में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका को जोड़ने के इस निरंतर प्रयास और जुड़ाव के लिए तत्पर हैं। अमेरिका में यात्रा और जुड़ाव हमारे लिए एक-दूसरे के साथ साझेदारी में काम करने के अवसर खोलेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनौतियों के दौरान आपूर्ति श्रृंखला खुली रहे और दोनों देशों के व्यवसाय और लोगों को नुकसान न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed