फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Philippines President expressed gratitude to India for rescuing Filipino crew of Houthi missile-hit ship

Philippines: हूती के हमलों से फिलिपिनो चालक दल को बचाने पर राष्ट्रपति ने भारत का जताया आभार, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 27 Mar 2024 02:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीला Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 27 Mar 2024 02:00 AM IST
सार

राष्ट्रपति मार्कोस ने कहा कि एमवी टू कॉन्फिडेंस घटना में शामिल फिलिपिनो नाविकों को बचाने के लिए भारत की त्वरित कार्रवाई के लिए मैं भारत सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।

विज्ञापन
Philippines President expressed gratitude to India for rescuing Filipino crew of Houthi missile-hit ship
India Philippines flag - फोटो : iStock

विस्तार

फिलीपींस के राष्ट्रपति ने भारत का आभार व्यक्त किया है। दरअसल, इस महीने अदन की खाड़ी में हूती विद्रोहियों द्वारा एक व्यापारिक जहाज के चालक दल को पकड़ लिया गया था। छह मार्च को भारतीय नौसेना की चिकित्सा टीम ने एमवी कॉन्फिडेंस के सभी चालक दल के सदस्यों को बचाया और उन्हें महत्वपूर्ण देखभाल प्रदान की। भारत की तेज और निर्णायक कार्रवाई पर फिलिपिनो राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर ने अपना आभार प्रकट किया।

विज्ञापन

द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान दो फिलिपिनो सहित चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। हमले में जीवित बचे सभी फिलिपिनो सदस्यों को वापस भेज अपने देश भेज दिया गया। राष्ट्रपति मार्कोस ने कहा कि एमवी टू कॉन्फिडेंस घटना में शामिल फिलिपिनो नाविकों को बचाने के लिए भारत की त्वरित कार्रवाई के लिए मैं भारत सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।

विज्ञापन

जयशंकर का फिलीपींस दौरा
बता दें, सिंगापुर दौरा खत्म कर केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार को फिलीपींस पहुंचे हैं। फिलीपींस के विदेश मंत्री एनरिके मनालो के साथ जयशंकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि भारत अपनी राष्ट्रीय संप्रभुत्ता को बनाए रखने के लिए फिलीपींस का समर्थन करता है। जयशंकर ने कहा कि मनीला में मनालो के साथ उन्होंने चर्चा की, जो बहुत अच्छी रही। उन्होंने कहा कि मैं इस अवसर पर फिलीपींस की राष्ट्रीय संप्रभुता को बनाए रखने के लिए भारत के समर्थन को दोहराता हूं। हर देश को अपनी संप्रभुता को बनाए रखने और उसे लागू करने का पूरा अधिकार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जयशंकर ने राष्ट्रपति से भी की मुलाकात
इसके अलावा, उन्होंने फिलीपींस के राष्ट्रपति बॉन्गबॉन्ग मार्कोस से भी मुलाकात की। उन्होंने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उन्हें व्यक्तिगत शुभकामनाएं भी दी। राष्ट्रपति मार्कोस के साथ जयशंकर ने द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने इसकी जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed