फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Philippines Ferry Sinks Update casualties rescue Several Died-injured and Rescued hindi news

Philippines Ferry Sinks: दक्षिणी फिलीपींस में 350 लोगों से भरी फेरी डूबी, अब तक सात की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

Mon, 26 Jan 2026 06:08 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला, फिलीपींस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला, फिलीपींस Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 26 Jan 2026 06:08 AM IST
सार

दक्षिणी फिलीपींस में सोमवार आधी रात को एक फेरी डूब गई, जिसमें लगभग 350 लोग सवार थे। हादसे में अब तक 215 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया है, जबकि सात शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, फेरी तकनीकी खराबी के कारण पानी में डूब गई और इसके साथ ही बचाव कार्य फिलीपींस कोस्ट गार्ड और नेवी द्वारा तेजी से जारी है।

विज्ञापन
Philippines Ferry Sinks Update casualties rescue Several Died-injured and Rescued hindi news
Breaking News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दक्षिणी फिलीपींस में आधी रात के बाद 350 से ज़्यादा लोगों को ले जा रही एक फेरी डूब गई। बचाव दल ने कम से कम 215 यात्रियों को बचाया है और सात शव निकाले हैं। कोस्ट गार्ड अधिकारियों ने बताया कि M/V त्रिशा कर्स्टिन 3, एक इंटर-आइलैंड कार्गो और पैसेंजर फेरी थी। बचाव अभियान अभी भी शेष यात्रियों को खोजने के लिए जारी है।

विज्ञापन


यह ज़ाम्बोआंगा के पोर्ट शहर से सुलु प्रांत के दक्षिणी जोलो आइलैंड जा रही थी। इसमें 332 यात्री और 27 क्रू मेंबर थे। तभी इसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आईं और यह डूब गई। अधिकारियों ने बचाए गए यात्रियों और निकाले गए शवों के आंकड़े भी दिए।
विज्ञापन


फेरी में छेद के कारण हुआ हादसा
बचे हुए यात्रियों ने अधिकारियों को बताया कि फेरी में कथित रूप से एक छेद हो गया था, जिससे पानी भरने लगा और फेरी तेजी से डूब गई। यह हादसा मुटामान द्वीप के पास हुआ, जहां हाल ही में एक अन्य यात्री जहाज में आग लगने की घटना भी सामने आई थी। फिलीपींस कोस्ट गार्ड, स्थानीय सरकारी इकाइयों और पास-पड़ोस के जहाजों की टीमें गुम हुए यात्रियों की खोज और बचाए गए यात्रियों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने में लगी हुई हैं। अधिकारियों ने फेरी के डूबने का आधिकारिक कारण अभी तक नहीं बताया है, क्योंकि जांच प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed