फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Philippines accuses China of provocative actions in disputed South China Sea

दक्षिण चीन सागर: क्षेत्र में युद्ध अभ्यास कर रहे चीनी जहाज, फिलीपींस ने लगाया उकसावे की कार्रवाई करने का आरोप

Sat, 23 Sep 2023 07:15 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 23 Sep 2023 07:15 PM IST
सार

फिलीपींस ने चीनी जहाजों पर विवादित दक्षिण चीन सागर क्षेत्र के भीतर खतरनाक युद्धाभ्यास में शामिल होने का आरोप लगाया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, यह घटना दोनों पड़ोसी देशों के बीच लगातार तनाव का ताजा मामला है। 

विज्ञापन
Philippines accuses China of provocative actions in disputed South China Sea
दक्षिण चीन सागर, South China Sea - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

फिलीपींस ने चीनी जहाजों पर विवादित दक्षिण चीन सागर क्षेत्र के भीतर खतरनाक युद्धाभ्यास में शामिल होने का आरोप लगाया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, यह घटना दोनों पड़ोसी देशों के बीच लगातार तनाव का ताजा मामला है। 

विज्ञापन

देश के तटरक्षक बल ने शुक्रवार को बताया कि आयंगिन शोल (चीन में रेनाई रीफ के रूप में जाना जाता है) के पास एक नियमित रोटेशन और आपूर्ति मिशन का संचालन करते समय उनका सामना आठ चीनी जहाजों से हुआ। बल ने कहा कि इन चीनी जहाजों ने अपने चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया। हालांकि, घटना के विशिष्ट विवरण का खुलासा नहीं किया गया है। मुठभेड़ में चार चीनी तटरक्षख जहाज और चार चीनी समुद्री मिलिशिया नावें शामिल थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी फिलीपींस ने चीनी तटरक्षक जहाजों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने स्प्रैटली द्वीप समूह (जिसे चीन में नांशा द्वीप समूह कहा जाता है।) के आयंगिन शोल में तैनात सैनिकों को दोबारा पानी की आपूर्ति करने के प्रयास के दौरान जहाजों पर पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन

सीएनएन की खबर के मुताबिक, समुद्री सुरक्षा के पश्चिमी विशेषज्ञों का मानना है कि बीजिंग सैकड़ों जहाजों से युक्त एक समुद्री मिलिशिया रखता है, जो दक्षिण चीन सागर और अन्य क्षेत्रों में अपने क्षेत्रीय दावों को आगे बढ़ाने के लिए एक अनौपचारिक और आधिकारिक रूप से अपरिहार्य बल के रूप में कार्य करता है। फिलीपींस का दावा है कि इस मिलिशिया ने ऐतिहासिक क्षेत्रीय विवादों वाले स्थान आयंगिन शोल में हाल की दोनों घटनाओं में भूमिका निभाई।  

हालांकि, चीन आधिकारिक तौर पर इस तरह के मिलिशिया बल होने की बात को कभी स्वीकार नहीं किया है। हालिया घटना के जवाब में फिलीपींस तटरक्षक बल ने अपने चीनी समकक्ष से संपर्क किया है और उनसे फिलीपींस के समुद्री क्षेत्रों के भीतर किसी भी अवैध गतिविधियों को रोकने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed