फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Philippine president calls for all Cabinet secretaries to resign after election setbacks

फिलीपींस: 'सभी कैबिनेट सचिव पद से इस्तीफा दें', चुनाव में अहम सीनेट सीटें हारने पर राष्ट्रपति मार्कोस का एलान

Thu, 22 May 2025 03:39 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 22 May 2025 03:39 PM IST
सार

फिलीपींस के मध्यावधि चुनाव में महत्वपूर्ण सीनेट सीटों पर हार के बाद राष्ट्रपति फर्डिनांड मार्कोस ने सभी कैबिनेट सचिवों को इस्तीफा देने को कहा है। राष्ट्रपति मार्कोस ने कैबिनेट में फेरबदल का एलान किया है। 

विज्ञापन
Philippine president calls for all Cabinet secretaries to resign after election setbacks
Ferdinand Marcos Jr - फोटो : ANI

विस्तार

फिलिपींस के राष्ट्रपति फर्डिनांड मार्कोस जूनियर ने गुरुवार को अपने सभी कैबिनेट सचिवों को पद से इस्तीफा देने को कहा है। उन्होंने इसे 'नया साहसिक कदम' बताया है। पिछले हफ्ते हुए मध्यावधि चुनावों में पक्षी उम्मीदवारों ने सीनेट की महत्वपूर्ण सीटों पर जीत हासिल कर ली थी। जिसके बाद राष्ट्रपति मार्कोस ने कैबिनेट में फेरबदल करने का एलान किया है। 

विज्ञापन


मार्कोस (67 वर्षीय) 1986 में अपदस्थ किए गए फिलीपींस के पूर्व तानाशाह के बेटे हैं। उन्होंने 2022 में एक बड़े चुनावी अंतर से राष्ट्रपति पद जीता था। उन्होंने राष्ट्रीय एकता लाने की बात कही थी। यह उनकी एक चौंकाने वाली राजनीतिक वापसी थी। लेकिन उनकी उपराष्ट्रपति पद की साथी उम्मीदवार सारा दुतेर्ते भी उतनी ही लोकप्रिय थीं, बाद में वह उनसे अलग हो गईं। इस मतभेद ने देश में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ब्रिटिश अदालत ने चागोस द्वीप को मॉरीशस को सौंपने के सौदे पर अंतिम समय में रोक लगाई, ये है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के मुखर आलोचक रहे मार्कोस
अमेरिका और अन्य सहयोगी देशों के समर्थन से मार्कोस चीन की बढ़ती आक्रामकता के सबसे मुखर आलोचक के रूप में उभरे, खासकर विवादित दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर। साथ ही वे देश के कई पुराने अंदरूनी मुद्दों से भी जूझते रहे। इनमें महंगाई, चावल की कीमत कम करने के चुनावी वादे को पूरा करने में देरी और अपहरण व अन्य अपराधों की बढ़ती घटनाएं जैसे मुद्दे शामिल थे। 

'जनता परिणाम चाहती है, राजनीति नहीं'
सरकार की ओर से जारी बयान में मार्कोस के हवाले से कहा गया, यह सामान्य तरीके से काम करने का समय नहीं है। जनता ने अपना जनादेश दे दिया है और अब वह परिणाम चाहती है, न कि राजनीति या बहाने। हम उनकी आवाज सुन रहे हैं और हम कदम उठाएंगे। बयान में कहा गया कि हाल ही में हुए चुनावों के नतीजों के बाद राष्ट्रपति मार्कोस ने अपनी सरकार के पुनर्गठन के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए सभी कैबिनेट सचिवों से 'आदरपूर्वक इस्तीफा' देने को कहा।

ये भी पढ़ें: 'आसिम मुनीर कट्टरपंथी, पहलगाम आतंकी हमला उसी का नतीजा', विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा बयान


21 कैबिनेट सचिवों ने सौंपे इस्तीफे या सहमति दी
सरकार ने कहा कि 'आदरपूर्वक इस्तीफों की मांग' का मकसद राष्ट्रपति को यह आजादी देना है कि वे हर मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा कर सकें और तय कर सकें कि नई प्राथमिकताओं के अनुसार कौन आगे सरकार में बना रहेगा। कम से कम 21 कैबिनेट सचिवों ने कार्यकारी सचिव लुकास बर्सामिन के नेतृत्व में या तो तुरंत अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं या इस्तीफा देने के लिए अपनी सहमति जता दी है।

चुनाव में क्या हुआ?
12 सीनेट सीटों में से 5 सीटें पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते या उनकी बेटी सारा दुतेर्ते के समर्थकों ने जीतीं। राष्ट्रपति मार्कोस के समर्थकों को भी 5 सीटें मिलीं। 2 सीटें लिबरल डेमोक्रेट्सस ने जीत लीं, जो पूर्व राष्ट्रपति बेनिग्नो एक्विनो तृतीय से जुड़े हैं। ये लोग लंबे समय से मार्कोस परिवार के विरोधी रहे हैं।

सारा दुतेर्ते पर आरोप
उपराष्ट्रपति सारा दुतेर्ते पर भ्रष्टाचार और हत्या की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। जुलाई में सीनेट में उनके खिलाफ महाभियोग चलाया जाएगा। उन्होंने नवंबर में एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति, उनकी पत्नी और हाउस स्पीकर मार्टिन रोमुआल्देज को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed