फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Philippine: A rebel leader was killed in a clash of troops in southern Buchidan province

फिलीपीन: दक्षिणी बुकिडन प्रांत में हुई सैनिकों की झड़प में एक विद्रोही नेता को मार गिराया

Tue, 02 Nov 2021 05:39 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मनीला
एजेंसी, मनीला Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 02 Nov 2021 05:39 AM IST
सार

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने कहा कि हत्या और डकैती के आरोपों का सामना कर रहे मैडलोस एनपीए के नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट का कमांडर और प्रवक्ता थे, जो वामपंथी समूहों का एक संगठन है। ब्राउनर ने कहा कि लड़ाई में एक अन्य विद्रोही भी मारा गया है।

विज्ञापन
Philippine: A rebel leader was killed in a clash of troops in southern Buchidan province
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

फिलीपीन के दक्षिणी बुकिडन प्रांत में शनिवार को हुई सैनिकों की झड़प में एक विद्रोही नेता को मार गिराया। फिलीपीन की सेना के एक जनरल ने यह जानकारी दी। सेना के चौथे इन्फैंट्री डिवीजन के कमांडर मेजर जनरल रोमियो ब्राउनर ने कहा कि न्यू पीपुल्स आर्मी (एनपीए) के कमांडर जॉर्ज मैडलोस (ओरिस) को इंपासुगोंग शहर में करीब 30 मिनट तक चली इस गोलीबारी में मार गिराया। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने कहा कि हत्या और डकैती के आरोपों का सामना कर रहे मैडलोस एनपीए के नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट का कमांडर और प्रवक्ता थे, जो वामपंथी समूहों का एक संगठन है। ब्राउनर ने कहा कि लड़ाई में एक अन्य विद्रोही भी मारा गया है। सेना ने संघर्ष स्थल से एक एम14 राइफल, एक केजी9 राइफल और कई अधिक मात्रा में गोला बारूद भी बरामद किया है।
विज्ञापन


एनपीए के विद्रोही 1969 से सरकार से लड़ रहे हैं। वे अपने हमलों को ग्रामीण इलाकों में केंद्रित करते हैं और सेना के साथ छोटे पैमाने पर झड़पें करते हैं। फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने 2016 में सत्ता में आने पर दशकों पुराने उग्रवाद को समाप्त करने के लिए वार्ता फिर से शुरू की थी, लेकिन यह बेनतीजा निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed