फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pfizer vaccine 88 per cent effective on delta variant

दावा: फाइजर का टीका डेल्टा पर 88 फीसदी कारगर

Fri, 09 Jul 2021 07:12 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, लंदन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 09 Jul 2021 07:12 AM IST
सार

टीके के प्रभाव को लेकर वैज्ञानिकों की अलग अलग राय के कारण भ्रम की स्थिति बन गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि टीके का सटीक प्रभाव बताना कठिन होगा।

विज्ञापन
pfizer vaccine 88 per cent effective on delta variant
pfizer vaccine - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया डेल्टा वैरिएंट को लेकर चिंतित है। इसी बीच ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि फाइजर का टीका कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के लक्षण वाले संक्रमण से बचाने में 88 फीसदी तक असरदार है। इससे पहले डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ स्कॉटलैंड के वैज्ञानिकों ने फाइजर के टीके को 79 फीसदी जबकि कनाडा के वैज्ञानिकों ने 87 फीसदी कारगर बताया था। 

विज्ञापन


इस्राइल : टीका 65 फीसदी असरदार 
इस्राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में बताया था कि फाइजर कंपनी का टीका कोरोना के सभी वैरिएंट के खिलाफ 64 फीसदी असरदार है। इससे पहले मई में इस्राइल ने टीके को 95 फीसदी असरदार बताया था। टीके के असर को लेकर अलग-अलग परिणामों को लेकर भी दुनियाभर में बहस शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


टीका ही एकमात्र विकल्प 
वैज्ञानिकों का कहना है कि टीके परीक्षण में पास हुए हैं, इस आधार पर टीका हर किसी को लगवाना चाहिए, वायरस के किस रूप के खिलाफ टीका कारगर नहीं है ये सब अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। अभी जो नतीजा सामने है उस अनुसार सभी टीके कुछ न कुछ हद तक डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ असरदार है, ऐसे में टीका लगवाने में देरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सटीक आकलन संभव नहीं 
एमॉरी यूनिवर्सिटी के डीन नटाली का कहना है कि टीके के प्रभाव को लेकर वैज्ञानिकों की अलग अलग राय के कारण भ्रम की स्थिति बन गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि टीके का सटीक प्रभाव बताना कठिन होगा। ये भी कहना है कि किसी एक अध्ययन से टीके के प्रभाव या असर का सटीक आकलन संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed