फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   petrol tanker blast in agumbe nigeria, 45 people killed more than hundred people injured

नाइजीरिया में पेट्रोल से भरे टैंकर में विस्फोट, 45 लोगों की मौत

Tue, 02 Jul 2019 10:03 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 02 Jul 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
petrol tanker blast in agumbe nigeria, 45 people killed more than hundred people injured
धमाका (सांकेतिक तस्वीर)
मध्य नाइजीरिया में सड़क हादसे का शिकार हुए एक पेट्रोल टैंकर में विस्फोट होने से कम से कम 45 लोगों की मौत हो गयी और 100 से अधिक लोग घायल हो गये। हादसे के बाद ये लोग टैंकर से पेट्रोल निकालने के लिये वहां जमा हुए थे।
विज्ञापन


नाइजीरिया की आपात सेवा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। टैंकर बेनुए प्रांत में अहुम्बे गांव से होकर जा रहा था। टैंकर जहां पलटा, वहां पास में कुछ दुकानें थीं।
विज्ञापन


टैंकर से रिस रहे पेट्रोल को लेने के लिये स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक टैंकर से रिसते तेल को लोग इकट्ठा करते रहे लेकिन इसके बाद अचानक टैंकर में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेनुए प्रांत के संघीय सड़क सुरक्षा आयोग के सेक्टर कमांडर आलियू बाबा ने कहा, ‘‘हमने घटनास्थल से 45 लोगों के शव निकाले हैं जबकि घटना में 101 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि हादसे की गंभीरता को देखते हुए मरने वालों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है क्योंकि बचाव अभियान अब भी जारी है।

बाबा ने कहा कि मृतकों में एक गर्भवती महिला और दो बच्चे भी शामिल हैं। आग बुझाने के प्रयास के दौरान दो दमकलकर्मी भी गंभीर रूप से झुलस गए।

उन्होंने कहा कि आग तब लगी जब यात्रियों से भरी एक बस मौके से गुजर रही थी और उसके नीचे लगा एक पाइप जमीन से टकरा गया जिससे चिंगारी निकली और आग भड़क गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed