फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pete Hegseth Unveils Greater North America Strategy to Strengthen US Security

ग्रेटर नॉर्थ अमेरिका रणनीति: देश की सुरक्षा का जिक्र कर बोले हेगसेथ, कहा- हमारा दायरा ग्रीनलैंड से गुयाना तक!

Mon, 30 Mar 2026 09:45 AM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Shivam Garg Updated Mon, 30 Mar 2026 09:45 AM IST
सार

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने 'ग्रेटर नॉर्थ अमेरिका' रणनीति पेश की, जो उत्तरी गोलार्ध में सुरक्षा बढ़ाने और क्षेत्रीय साझेदारी मजबूत करने पर केंद्रित है।

विज्ञापन
Pete Hegseth Unveils Greater North America Strategy to Strengthen US Security
पीट हेगसेथ, अमेरिकी रक्षा मंत्री - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने रविवार को उत्तरी गोलार्ध में सुरक्षा ढांचे को फिर से परिभाषित करने वाला नया 'ग्रेटर नॉर्थ अमेरिका' रणनीति का  एलान किया। उन्होंने इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में क्षेत्रीय सुरक्षा की नई दिशा बताया। हेगसेथ ने फ्लोरिडा के डोरल स्थित यूएस सदर्न कमांड मुख्यालय में कहा कि इस रणनीति का दायरा ग्रीनलैंड से अमेरिका की खाड़ी और फिर पनामा नहर तक है। इसमें भूमध्य रेखा के उत्तर में स्थित सभी स्वतंत्र देशों और क्षेत्रों को ‘तत्काल सुरक्षा सीमा’ में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


तत्काल सुरक्षा सीमा का हिस्सा
हेगसेथ ने कहा ग्रीनलैंड से इक्वाडोर और अलास्का से गुयाना तक हर स्वतंत्र देश और क्षेत्र ग्लोबल साउथ का हिस्सा नहीं है। यह हमारे इस महान पड़ोस में तत्काल सुरक्षा सीमा का हिस्सा है। उन्होंने भूगोल की भूमिका को भी रेखांकित किया और अमेजन और एंडीज पर्वत जैसी प्राकृतिक बाधाओं का हवाला दिया, जो उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों के रणनीतिक जिम्मेदारियों को अलग करती हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका क्षेत्रीय साझेदारों के सहयोग से उत्तरी गोलार्ध में अपनी सैन्य उपस्थिति और क्षमता को मजबूत करेगा।
विज्ञापन


हेगसेथ ने आगे कहा "उत्तरी गोलार्ध में अमेरिका को अपनी उपस्थिति और ताकत बढ़ानी होगी ताकि हम साझा सुरक्षा सीमा की रक्षा कर सकें। हर देश या तो उत्तरी अटलांटिक या उत्तरी प्रशांत से जुड़ा है और प्रत्येक देश अमेजन और एंडीज पर्वत जैसी प्राकृतिक बाधाओं के उत्तर में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने भूमध्य रेखा के दक्षिण में देशों के लिए बोझ साझा करने की आवश्यकता जताई, ताकि दक्षिण अटलांटिक और दक्षिणी प्रशांत क्षेत्रों में सुरक्षा और महत्वपूर्ण संसाधनों की रक्षा सुनिश्चित हो सके। हेगसेथ ने द्वितीय विश्व युद्ध का हवाला देते हुए कहा कि इस रणनीति में क्वार्टर स्फीयर डिफेंस जैसी पद्धति को दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा जैसे हमने WWII में टॉरपीडो से जहाज डुबाए थे, हम इसे फिर से करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed