फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pervez Musharraf Death News All Updates, Pervez Musharraf Last Rites In Karachi Pakistan

Pakistan: कराची में सुपुर्द-ए-खाक किए जाएंगे परवेज मुशर्रफ, पार्थिव शरीर दुबई से कराची पहुंचा

Mon, 06 Feb 2023 11:38 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 06 Feb 2023 11:38 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और तानाशाह परवेज मुशर्रफ के शव को कराची में दफनाया जाएगा और एक विशेष विमान से वापस पाकिस्तान लाया जाएगा, जो सोमवार को दुबई के लिए रवाना होगा।

विज्ञापन
Pervez Musharraf Death News All Updates, Pervez Musharraf Last Rites In Karachi Pakistan
परवेज मुशर्रफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ का पार्थिव शरीर सोमवार को दुबई से चार्टर्ड विमान से कराची पहुंचा और उन्हें मंगलवार को सेना छावनी क्षेत्र में दफनाया जाएगा जहां सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। 1999 में कारगिल युद्ध के सूत्रधार और पाकिस्तान के अंतिम सैन्य शासक मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद रविवार को दुबई में निधन हो गया था।

विज्ञापन


अंतिम संस्कार की नमाज मलिर कैंट के गुलमोहर पोलो ग्राउंड में
स्व-निर्वासन पर 2016 से संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे 79 वर्षीय सेवानिवृत्त जनरल का अमेरिकी अस्पताल दुबई में एमाइलॉयडोसिस का इलाज चल रहा था। आधिकारिक और पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मुशर्रफ का पार्थिव शरीर एयरबस 319 चार्टर्ड विमान से कराची पहुंचा। विमान कराची हवाईअड्डे के पुराने टर्मिनल के पास खड़ा था। एक सूत्र ने कहा, मलिर कैंट में व्यवस्था पूरी कर ली गई है, जहां उन्हें कराची के ओल्ड आर्मी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। अंतिम संस्कार की नमाज मलिर कैंट के गुलमोहर पोलो ग्राउंड में होगी। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ के पार्थिव शरीर को कराची में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा और एक विशेष विमान से देश वापस लाया जाएगा। मुशर्रफ का पार्थिव शरीर सोमवार को दुबई से पाकिस्तान के लिए रवाना होगा। बता दें कि 1999 में कारगिल युद्ध के सूत्रधार मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद रविवार को दुबई में निधन हो गया। 79 वर्षीय पूर्व सैन्य शासक, जो 2016 से संयुक्त अरब अमीरात में थे, का अमेरिकी अस्पताल दुबई में एमाइलॉयडोसिस का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुशर्रफ ने 1999 के रक्तहीन तख्तापलट में शरीफ को हटाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया। उन्होंने 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। मुशर्रफ, जो 1943 में नई दिल्ली में पैदा हुए थे और 1947 में पाकिस्तान भाग गए थे, पाकिस्तान पर शासन करने वाले अंतिम सैन्य तानाशाह थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed