फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Permanent Representative of Israel to the United Nations Gilad Erdan says This is Israel's 9/11

Israel: ‘हम दुनिया को अपने देश पर हुए अत्याचारों को भूलने नहीं देंगे’, UN में इस्राइल के स्थायी प्रतिनिधि

Mon, 09 Oct 2023 09:04 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 09 Oct 2023 09:04 AM IST
सार

आतंकी संगठन हमास ने गाजा से शनिवार की सुबह अचानक इस्राइली शहरों पर ताबड़तोड़ रॉकेट दाग दिए थे। इस पर इस्राइल ने भी जवाबी हमला किया। फिलहाल, दोनों के बीच यह संघर्ष जारी है।

विज्ञापन
Permanent Representative of Israel to the United Nations Gilad Erdan says This is Israel's 9/11
Gilad Erdan - फोटो : एएनआई

विस्तार

आतंकी संगठन हमास के इस्राइल पर शनिवार सुबह अचानक किए गए हमले के बाद दोनों के बीच संघर्ष जारी है। इन हमलों में अभी तक एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में इस्राइल के स्थायी प्रतिनिधि गिलाद एर्दान ने कहा कि यह इस्राइल का 9/11 है। साथ ही, संयुक्त राष्ट्र (यूएन) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब इस्राइल की बात आती है तो संयुक्त राष्ट्र की याददाश्त बहुत कमजोर हो जाती है, जिस आतंक को हम जल्दी से खत्म करते हैं, वह एक साइड नोट बनकर रह जाता है। हालांकि, इस बार ऐसा नहीं होगा। 

विज्ञापन

गौरतलब है, आतंकी संगठन हमास ने गाजा से शनिवार की सुबह अचानक इस्राइली शहरों पर ताबड़तोड़ रॉकेट दाग दिए थे। यही नहीं, हमास के बंदूकधारी इस्राइली शहरों में भी घुस गए और कुछ सैन्य वाहनों पर कब्जा कर हमले किए। कई इस्राइली सैनिकों को बंधक भी बना लिया। इस पर इस्राइल ने भी जवाबी हमला किया। फिलहाल, दोनों के बीच यह संघर्ष जारी है। 

विज्ञापन

एर्दान ने कहा, ‘ पिछले दिन इस्राइली के लिए विनाशकारी रहे हैं। हमारे देश को खतरनाक हमले का सामना करना पड़ रहा है। मरने वालों की संख्या डराने वाली है। पिछले दो दिनों में हमास के हमले में मेरे देश के सैकड़ों लोगों की मौत हुई है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमास के आतंकवादियों ने इस्राइल में हजारों रॉकेट दागे। हमास के सैकड़ों आतंकवादियों ने इस्राइल में घुसपैठ की और सड़क पर निर्दोष इस्राइली नागरिकों को गोली मारी। आतंकवादियों ने घरों में भी तोड़फोड़ की और लोगों को गोली मारी। ये युद्ध अपराध है।

गिलाद एर्दान ने आगे कहा कि यह इस्राइल 9/11 है। इस्राइल अपने बच्चों को घर लाने के लिए सब कुछ करेगा। उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय समुदाय के कई सदस्य इस्राइल का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन कल ऐसा नहीं हो सकता है। 

उन्होंने कहा, ‘जब इस्राइल की बात आती है तो संयुक्त राष्ट्र की याददाश्त काफी कम हो जाती है। जिस आतंक को हम जल्दी से खत्म करते हैं, वह एक साइड नोट बन जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। हम दुनिया को अपने देश पर हुए अत्याचारों को भूलने नहीं देंगे।’ 

एर्दान ने कहा कि हमास एक नरसंहार इस्लामी आतंकवादी संगठन है, यह आईएसआईएस, अल-कायदा से अलग नहीं है। वो लोग बातचीत नहीं करना चाहते हैं। सिर्फ और सिर्फ एक चीज चाहते हैं यहूदी राष्ट्र का विनाश। उन्होंने कहा,  ‘वो लोग तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हमें खत्म नहीं कर देते, लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं कि अब से ऐसा कुछ भी नहीं होगा।’ 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed