{"_id":"5f7a1f0199f2fc52d96ea171","slug":"peoples-are-protesting-over-1000-locations-against-pm-netanyahu-in-israel","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेतन्याहू के खिलाफ इस्राइल में 1000 स्थानों पर प्रदर्शन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेतन्याहू के खिलाफ इस्राइल में 1000 स्थानों पर प्रदर्शन
Mon, 05 Oct 2020 12:44 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेरूशलम।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेरूशलम।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन नहीं थम रहे हैं। कोरोना के मद्देनजर इस्राइल में लागू कड़े प्रतिबंधों के बावजूद हजारों प्रदर्शनकारियों ने शनिवार रात देशभर में एक हजार से अधिक स्थानों पर नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन किया। वे पीएम के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
इससे पहले सरकार ने लॉकडाउन का हवाला देते हुए एक ही स्थान पर बड़े पैमाने पर होने वाले प्रदर्शनों पर रोक लगा दी थी। प्रदर्शनकारी पिछले तीन महीने से भी अधिक समय से हर हफ्ते जेरूशलम में नेतन्याहू आवास के बाहर एकत्रित होकर उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को भी करीब 200 प्रदर्शनकारी उनके आवास के बाहर एकत्रित हुए। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए दूसरे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा करते हुए सरकार ने पिछले हफ्ते एक नियम लागू किया था, जिसमें लोगों को उनके घरों के केवल एक किलोमीटर के दायरे में ही प्रदर्शन करने की इजाजत थी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नेतन्याहू का कहना है कि सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए पाबंदियों लगाई गई हैं, लेकिन प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रतिबंध लगाकर वह उनके अभियान को रोकना चाहते हैं। प्रदर्शन के आयोजकों ने कहा कि नए नियमों का पालन करते हुए देशभर में एक हजार से अधिक स्थानों पर प्रदर्शन हुए।