फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   people stranded on the ship in Norway, airlift campaign started

नार्वे में क्रूज पर फंसे 1300 लोग, एयरलिफ्ट करने का अभियान शुरू

Sun, 24 Mar 2019 06:28 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 24 Mar 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
people stranded on the ship in Norway, airlift campaign started
सांकेतिक तस्वीर

नार्वे के पश्चिमी समुद्री इलाके में इंजन बंद होने से तूफान में फंस गए एक क्रूज शिप से शनिवार को 1300 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। दोपहर बाद तक 100 लोगों को एयरलिफ्ट कर किनारे के पास मौजूद मोल्दे गांव में पहुंचाया जा चुका था, लेकिन मौसम विभाग की तरफ से रात में करीब 11 बजे खतरनाक समुद्री तूफान आने की संभावना जताने के चलते स्थिति बेहद खतरनाक हो गई है। 

विज्ञापन


समाचार लिखने तक बचाव अभियान जारी था, जिसमें चार हेलिकॉप्टर, कई नौकाएं लगी हुई थीं और बचाव दलों के साथ रेडक्रॉस के भी 60 स्वयंसेवकों की टीम मौके पर पहुंच चुके थे। समुद्री बचाव सेवा के मुताबिक, वाइकिंग स्काई क्रूज शिप ने खतरे के संकेत भेजे थे, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन


बाद में क्रू स्टाफ ने किसी तरह जहाज का एक इंजन शुरू कर लिया और उसे किनारे से 2 किलोमीटर दूर तक ले आए। इसके बावजूद करीब 6 से 8 मीटर ऊंची खतरनाक समुद्री लहरों और 24 मीटर प्रति सेकंड की तेज हवा के कारण बचाव अभियान में मुश्किल पेश आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब मौसम के कारण ही दो नौकाओं को जहाज के करीब पहुंचकर वापस लौटना पड़ा। बचाव दल के प्रवक्ता इनार नुदसेन के मुताबिक, सभी लोगों को समुद्र से निकालने में बेहद लंबा समय लगेगा। बता दें कि वाईकिंग क्रूज नार्वे के अरबपति उद्योगपति टार्सटेन हेगन की कंपनी का है और इसकी क्षमता महज 930 यात्रियों की ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed