फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   People fleeing abroad after Vladimir Putins decision, air tickets expensive, may impose martial law

Russia Ukraine : पुतिन के फैसले के बाद विदेश भाग रहे लोग, महंगी हुईं हवाई टिकटें, रूस में लग सकता है मॉर्शल लॉ

Fri, 23 Sep 2022 01:26 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, मॉस्को।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, मॉस्को। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 23 Sep 2022 01:26 AM IST
सार

Russia Ukraine Crisis : यूक्रेन ने रूस के एक कैदी विक्टर मेदवेदचुक को छोड़ने की घोषणा की। इसके बदले में यूक्रेन के उन सैकड़ों लड़ाकों को मुक्त कराया गया जिन्होंने रूस के हमले के दौरान मैरियूपोल में एक इस्पात संयंत्र की रक्षा की थी।

विज्ञापन
People fleeing abroad after Vladimir Putins decision, air tickets expensive, may impose martial law
रूसी सेना - फोटो : Social media

विस्तार

Russia Ukraine Crisis : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन युद्ध के लिए 3 लाख ‘रिजर्विस्ट’ की आंशिक तैनाती की घोषणा के बाद रूस छोड़ने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। इस घोषणा के बाद देश के बाहर जाने वाली हवाई उड़ानों की टिकटें मिलना मुश्किल हो गया है और उनके दाम आसमान छू गए हैं। पुतिन की घोषणा के बाद देश में मॉर्शल लॉ की आशंका से लोग विदेश भाग रहे हैं। मॉर्शल लॉ में युद्ध की उम्र वाले पुरुषों को देश छोड़ने से रोक दिया जाता है।

विज्ञापन


ग्लोबल फ्लाइट ट्रैकिंग सर्विस फ्लाइट रडार24 के मुताबिक, रूस से बाहर जाने वाली उड़ानों की तादाद अचानक बढ़ी है। इससे पहली गूगल ट्रेंड्स के डाटा ने भी बताया कि रूस में टिकट खरीदने की लोकप्रिय वेबसाइट एवियासेल्स का ट्रैफिक अचानक से बढ़ गया है। 
विज्ञापन


रूस से विदेश जाने वाली उड़ानों की संख्या इस सप्ताह करीब पूरी तरह से बुक हो चुकी हैं। जबकि रूस और यूरोप के बीच यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही उड़ानें रद्द हैं। देश छोड़ने वाले यात्री मान रहे हैं कि देश में 3 लाख की आरक्षित सेना को यूक्रेन में उतारने का फैसला हाल ही के दिनों में रूस की तरफ से लिया गया सबसे भड़काऊ फैसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की ने रूस से देश का एक-एक हिस्सा वापस लेने का किया संकल्प
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने विश्व बिरादरी से रूस को उसके हमले के लिए दंडित करने का आग्रह किया। रूसी राष्ट्रपति द्वारा कार्रवाई बढ़ाने का फैसला सामने आने के कुछ समय बाद जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक वीडियो संदेश में कहा कि यह घोषणा इस बात का सुबूत है कि रूस युद्ध समाप्ति के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने यूक्रेन का एक-एक हिस्सा रूसी कब्जे से वापस लेने का संकल्प भी जताया।

जेलेंस्की ने जोर दिया कि जीत उन्हीं की होगी। उन्होंने कहा, हम देश के हर हिस्से में एक बार फिर यूक्रन का ध्वज फहराएंगे। हम हथियारों के दम पर यह कर सकते हैं, लेकिन हमें अभी कुछ समय लगेगा। जेलेंस्की ने कहा, वह वार्ता की बात करते हैं और अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की घोषणा करते हैं। वे वार्ता की बात करते हैं, लेकिन यूक्रेन नियंत्रित क्षेत्रों में छद्म जनमत संग्रह की घोषणा करते हैं। रूस ने अब तक महासभा को संबोधित नहीं किया है।

यूक्रेन ने पुतिन के करीबी को छोड़ा, बदले में रूस से कई यूक्रेनी रिहा
यूक्रेन ने रूस के एक कैदी विक्टर मेदवेदचुक को छोड़ने की घोषणा की। इसके बदले में यूक्रेन के उन सैकड़ों लड़ाकों को मुक्त कराया गया जिन्होंने रूस के हमले के दौरान मैरियूपोल में एक इस्पात संयंत्र की रक्षा की थी। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इन मुक्त कराए गए लड़ाकों को सुपरहीरो कहते हुए उनकी प्रशंसा की। इनमें एक वरिष्ठ कमांडर भी शामिल है। 


यूक्रेन कई माह से पुतिन के सहयोगी को छोड़कर इन कैदियों को मुक्त कराने की कोशिश कर रहा था। जेलेंस्की ने कहा, उनकी सरकार ने रूस के कब्जे से 215 यूक्रेनियों और विदेशियों को मुक्त करा लिया है। रूस ने इस अदला-बदली पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed