फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pentagon officials said India-US relationship stronger than it has ever been

US: 'भारत के साथ हमारे संबंध पहले से अधिक मजबूत', रूस से रिश्ते पर उठा सवाल तो पेंटागन अधिकारी ने कही यह बात

Thu, 21 Mar 2024 09:27 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 21 Mar 2024 09:27 AM IST
सार

एडम स्मिथ ने रैटनर से पूछा कि वह भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को कैसे देखते हैं और इसे मजबूत करने के लिए क्या जरूरी है। इस पर उन्होंने कहा कि हमारा रक्षा व्यापार अब 20 अरब डॉलर का है।
 

विज्ञापन
Pentagon officials said India-US relationship stronger than it has ever been
Dr Ely Ratner - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के शीर्ष रक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध मजबूत हो रहे हैं। आज के समय में यह संबंध पहले से अधिक मजबूत हैं। साथ ही अधिकारियों ने सांसदों से कहा कि रूस के साथ संबंध होने के कारण भारत के पास कई विकल्प हैं। 

विज्ञापन


पहले से कहीं अधिक मजबूत संबंध
हिंद-प्रशांत सुरक्षा मामलों के लिए सहायक रक्षा मंत्री एली एस रैटनर ने हिंद-प्रशांत पर सदन की उपसमिति के सदस्यों से बुधवार को कहा कि अमेरिका कई क्षेत्रों में भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा, 'मैं कहना चाहूंगा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं और यह पहले से कहीं अधिक मजबूत होते जा रहे हैं। एक स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के हमारे दृष्टिकोण के लिए यह बहुत जरूरी है।'
विज्ञापन


यह है मामला
बता दें, रैटनर रैंकिंग सदस्य एडम स्मिथ के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, 'हम कई क्षेत्रों में संबंध को मजबूत कर रहे हैं। हमने जेट इंजन को लेकर कुछ प्रगति की है। इसके अलावा हमारे रक्षा औद्योगिक आधार को एकीकृत करने के लिए बख्तरबंद वाहनों पर कुछ नई परियोजनाएं हैं, जो उन संबंधों को मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण तरीका है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मिथ ने कहा, 'मैं उन्हें महत्वपूर्ण समझता हूं, लेकिन मैं निश्चित रूप से भागीदार नहीं बनूंगा क्योंकि उनका संबंध रूस के साथ है और इससे उनके पास विकल्प ज्यादा हैं। उनके दुनिया भर में हमारे कई विरोधियों के साथ संबंध हैं। मुझे लगता है कि उन्हें हमारे साथ और अधिक काम करने के लिए आगे बढ़ना हमारी जरूरतों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है।'

उन्होंने रैटनर से पूछा कि वह भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को कैसे देखते हैं और इसे मजबूत करने के लिए क्या जरूरी है।

स्मिथ के सवाल का जवाब
इस पर सहायक रक्षा मंत्री ने बताया कि वह अपने निजी क्षेत्रों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं, विशेष रूप से रक्षा प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में काम किया जा रहा है। इसके अलावा संबंधों को मजबूत करने के लिए हमारे पास कुछ महत्वपूर्ण नई योजनाएं हैं। यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड के कमांडर नेवी एडमिरल जॉन एक्विलिनो भारतीयों के साथ कई महत्वपूर्ण अभ्यासों और अभियानों का नेतृत्व कर रहे हैं जो हमारे परिचालन समन्वय को बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, 'हमारा रक्षा व्यापार अब 20 अरब डॉलर का है और भारत ने हाल ही में 30 एमक्यू9बी और बीएस खरीदने का एलान किया है। यह दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों को दिखाता है।' 


एक्विलिनो ने भी सहमति जताई
इस बयान पर एक्विलिनो ने भी सहमति जताई और कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रों के साथ अमेरिका के कई हित जुड़े हैं।उन्होंने कहा, 'सेना से सेना तक, हम एक साथ बहुत अधिक अभियान और अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने हमारे हेलीकॉप्टर खरीदे हैं, उनके पास सी-130 हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed