{"_id":"638cce7814e8767bd655d5a7","slug":"party-anc-to-decide-south-african-president-ramaphosa-fate","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Africa: भ्रष्टाचार मामले में राष्ट्रपति रामाफोसा की कुर्सी पर संकट, अब पार्टी करेगी किस्मत का फैसला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
South Africa: भ्रष्टाचार मामले में राष्ट्रपति रामाफोसा की कुर्सी पर संकट, अब पार्टी करेगी किस्मत का फैसला
Sun, 04 Dec 2022 10:14 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जोहान्सबर्ग
पीटीआई, जोहान्सबर्ग
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 04 Dec 2022 10:14 PM IST
सार
रामाफोसा ने कहा कि उसनी किस्मत का फैसला अब अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस (एएनसी) के शीर्ष निकाय को करना चाहिए। हालांकि उन्होंने मामले पर बहस के दौरान खुद को अलग कर लिया।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा पर कुर्सी जाने का खतरा मंडरा रहा है। उन पर आरोप है कि राष्ट्रपति पद का दुरुपयोग करते हुए उन्होंने जांच को भी प्रभावित करने की कोशिश की। वहीं रामाफोसा ने कहा कि उसनी किस्मत का फैसला अब अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस (एएनसी) के शीर्ष निकाय को करना चाहिए।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात के पर्याप्त सबूत मिले हैं कि हो सकता है कि राष्ट्रपति ने प्रिवेंशन एंड कॉम्बैटिंग ऑफ करप्ट एक्टिविटीज एक्ट की एक धारा का उल्लंघन किया वहीं रामाफोसा रविवार दोपहर एएनसी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति (एनईसी) की एक बैठक में पहुंचे, लेकिन उन्होंने मामले पर बहस के दौरान खुद को अलग कर लिया।
विज्ञापन
रामाफोसा ने एक कार्यक्रम स्थल के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने सिर्फ इसलिए एनडब्ल्यूसी की बैठक में उपस्थित होने से मना कर दिया क्योंकि पूरी तरह से चर्चा करने के दौरान, कार्यकारिणी के सदस्य बिना किसी डर या पक्षपात के जितना संभव हो उतना खुले तौर पर और पूरी तरह से खुद को स्वतंत्र करके अपना फैसला सुना सकें।
विज्ञापन
जानें कैसे फंसे राष्ट्रपति रामाफोसा
बता दें कि साल 2020 में पुलिस ने करोड़ों की विदेशी नकदी के साथ कुछ चोरों को पकड़ा था। चोरों ने ये रकम राष्ट्रपति रामाफोसा के निजी गेम फार्म से चुराई थी। कालाधन होने के कारण 70 वर्षीय रामाफोसा ने इस चोरी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। बतौर राष्ट्रपति अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उन्होंने जांच भी प्रभावित करने की कोशिश की।