फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Parliament of Afghanistan is running in Greece, these women MPs have started

Afghanistan crisis: अफगान महिलाओं के अधिकारों के लिए ग्रीस में शुरू हुई महिला संसद, तालिबान से बचकर भागी सांसदों की पहल

Wed, 01 Dec 2021 03:03 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ग्रीस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ग्रीस Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 01 Dec 2021 03:03 AM IST
सार

ग्रीस में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट में करीब 28 महिला सांसद शामिल हैं। यह संसद सभी महिला अफगान सांसदों के लिए खुली होगी। 

विज्ञापन
Parliament of Afghanistan is running in Greece, these women MPs have started
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद लाखों लोगों ने दूसरे देशों में जाकर शरण ली। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। तालिबान के इरादों से भली-भांति परिचित अफगान महिलाओं ने देश से भागना ही जरूरी समझा। अफगान महिलाओं के लिए दुनियाभर ने चिंता व्यक्त की, इसे लेकर कई कार्यक्रम भी किए गए। वहीं अब तालिबान से जान बचाकर ग्रीस में शरण लेने वाली अफगान महिला सांसदों ने एक नई महिला संसद की शुरुआत की है।

विज्ञापन


फिलहाल ग्रीस में अफगानिस्तान की आधी सांसद और सीनेटर शरण ले रही हैं और वे सभी फगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों के लिए अभियान जारी रखेंगी। साथ ही शरणार्थियों के पुनर्वास का समर्थन भी करेंगी
विज्ञापन


इस अभियान को पूर्व अफगान सांसद नाजीफा बेक ने शुरू किया है। उन्होंने बताया कि हमारा काम पूरा नहीं हुआ है। हमें अफगान लोगों ने अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना था। अफगान लोग और खासकर महिलाएं और लड़कियां एक गंभीर मानवीय संकट से गुजर रहे हैं। हम जहां भी होंगे उन लोगों की सेवा करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालिबान के कब्जे से पहले अफगानिस्तान की संसद में करीब 27 फीसदी महिला सांसद थीं। ग्रीस में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट में करीब 28 महिला सांसद शामिल हैं। यह संसद सभी महिला अफगान सांसदों के लिए खुली होगी। 

महिला संसद समिति की अध्यक्ष हमीदा अहमदजई ने कहा है कि तालिबान ने कुछ ही हफ्तों में अफगानिस्तान में दो दशकों की प्रगति को नष्ट कर दिया है। हमें अपने लोगों के अधिकारों के लिए लड़ना जारी रखना चाहिए और उन लोगों को बचाना चाहिए जो खतरे में हैं। उन्होंने आगे कहा है कि हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तालिबान को वैधता नहीं देने की अपील करते हैं।


बता दें कि तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद महिलाओं को अपने कैबिनेट में जगह नहीं दी। हालांकि उसने कई बार महिलाओं को अपनी सरकार में जगह देने की बात कही लेकिन तालिबान की महिलाओं के प्रति मानसिकता से दुनिया परिचित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed