{"_id":"63be81db44540529ad67903a","slug":"paris-stabbing-khifeman-injures-many-people-in-gare-du-nord-station-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paris Stabbing: पेरिस के रेलवे स्टेशन हमलावर ने कई लोगों को मारा चाकू, पुलिस ने बरसाईं गोलियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Paris Stabbing: पेरिस के रेलवे स्टेशन हमलावर ने कई लोगों को मारा चाकू, पुलिस ने बरसाईं गोलियां
Wed, 11 Jan 2023 03:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 11 Jan 2023 03:01 PM IST
सार
पुलिस ने बताया, हमलावर को काबू पाने के लिए उस पर कई राउंड फायरिंग की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पेरिस के स्टेशन पर हमला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांड की राजधानी पेरिस के एक व्यस्त रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक व्यक्ति ने चाकू से छह लोगों को घायल कर दिया। इसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह 6.45 मिनट पर पैरिस नॉर्ड में हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया, हमलावर को काबू पाने के लिए उस पर कई राउंड फायरिंग की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति ने चाकू से लोगों पर हमला क्यों किया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते हुए पेरिस के आंतरिक मामलों के मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने बताया कि बुधवार सुबह पेरिस नॉर्ड में एक व्यक्ति ने कई लोगों को घायल कर दिया। हालांक, हमलावर पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया। हमले के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Gare Du Nord Station stabbing