फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Paris Olympics took away the homes of 5 thousand migrants

France: पेरिस ओलंपिक ने छीने 5 हजार प्रवासियों के घर, सबसे गरीब उपनगर में फ्रांस सरकार ने बनाया ओलंपिक विलेज

Fri, 12 Jul 2024 06:33 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 12 Jul 2024 06:33 AM IST
सार

पेरिस ओलंपिक ने पांच हजार प्रवासियों के घर छीन लिए हैं। फ्रांस सरकार ने खेलों के आयोजन के कारण पहले से बसे लोगों को बाहर कर दिया है, जिससे वो बेघर हो गए हैं। 

विज्ञापन
Paris Olympics took away the homes of 5 thousand migrants
फ्रांस में ओलंपिक की तैयारी - फोटो : olympics.com

विस्तार

फ्रांस की राजधानी पेरिस में खेलों का महाकुंभ ओलंपिक, 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने जा रहा है। वहीं, कुछ प्रतियोगिताएं 24 जुलाई से शुरू होंगी। दुनिया भर के खिलाड़ी और दर्शक यहां इकट्ठा होंगे, लेकिन इस जोश में यहां रहने वाले 5,000 बेघर अप्रवासी शामिल नहीं है।   फ्रांस सरकार ने ओलंपिक से पहले हजारों बेघर अप्रवासियों को बसों में बिठाकर पेरिस से बाहर कर दिया है। अप्रवासियों का कहना है कि उन्हें अन्यत्र आवास देने का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें घर से दूर अपरिचित सड़कों पर रहना या निर्वासन झेलना पड़ा है।
विज्ञापन


बीते एक वर्ष में  हजारों बेघरों को फ्रांसीसी राजधानी से बाहर निकालने का आरोप, सरकार का इन्कार
पेरिस और उसके आस-पास एक लाख बेघर लोग हैं, जो फ्रांस में सभी बेघरों का आधा हिस्सा है। उनके लिए सरकार ने गत वर्ष देश भर में 10 आश्रय स्थल खोले। वही, फ्रांस सरकार इस बात से इन्कार करती है कि बसाहट का ओलंपिक से कोई लेनादेना है।  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने वादा किया है कि खेलों में देश की भव्यता का प्रदर्शन किया जाएगा। लेकिन ओलंपिक विलेज पेरिस के सबसे गरीब उपनगरों में से एक सीन-सेंट-डेनिस में बनाया गया है। यहां हजारों लोग सड़क पर बने शिविरों, आश्रयों या छोड़ी हुई इमारतों में रहते हैं।
विज्ञापन


पुलिस और अदालतों ने लगभग  5,000 लोगों को बेदखल किया
पेरिस के एक वरिष्ठ अधिकारी क्रिस्टोफ नोएल डु पेरात के मुताबिक, बीते एक साल में शहर के आसपास, पुलिस और अदालतों ने लगभग  5,000 लोगों को यहां से बेदखल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकुंभ से पहले न घर के न घाट के
पेरिस के बाहर ऑरलियन्स आश्रय वासियों ने कहा, हमने पेरिस में अपनी नौकरी छोड़कर घर व सामाजिक सेवाओं की उम्मीद रखी थी। लेकिन जब यहां पहुंचे तो कुछ भी नहीं था। हमें जगह से बेदखल करने के लिए झूठ बोला गया था। इनमें से कुछ पेरिस वापस लौटे, लेकिन अवैध निवासी बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed