फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Paris Knife Attack Suspect Wanted To Avenge Prophet Cartoons, French Police Are Studying A Video

पेरिस चाकू हमला: पैगंबर का कार्टून बनाने से आहत था संदिग्ध हमलावर, लेना चाहता था बदला

Tue, 29 Sep 2020 01:12 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 29 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Paris Knife Attack Suspect Wanted To Avenge Prophet Cartoons, French Police Are Studying A Video
France Police - फोटो : Real.gr

व्यंग्य पत्रिका ‘शार्ली हेब्दो’ के पेरिस में पुराने कार्यालय के बाहर मीट काटने वाले चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस को एक वीडियो मिला है। पुलिस इस वीडियो की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में हिरासत में लिया गया संदिग्ध पत्रिका में पैगंबर मोहम्मद साहब का कार्टून बनाए जाने का बदला लेना चाहता था।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संदिग्ध हमलावर पाकिस्तान का रहने वाला है। उसे पत्रिका के कार्यालय के बाहर दो लोगों के पकड़े जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान उसके कपड़ों पर खून के छींटे लगे हुए थे। 
विज्ञापन


पुलिस जिस वीडियो की जांच कर रही है, उसे वह संदिग्ध हमलावर के मोबाइल फोन में मिला है। इस वीडियो में संदिग्ध खुद का नाम जहीर हसन मोहम्मद बता रहा है। वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मंडी बहाउद्दीन से आया है। वीडियो में वह पैगंबर मोहम्मद की प्रशंसा करते हुए एक कविता पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कविता में वह कहता है "अगर मैं भावुक हो रहा हूं, तो मुझे समझाने दें: यहां फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद के कैरिकेचर बनाए गए थे।" वह उर्दू में बात करते हुए कहता है "मैं आज (25 सितंबर) इसका प्रतिशोध लेने जा रहा हूं।" वहीं दूसरी ओर हमलावर जहीर के पिता अरशद मोहम्मद ने अपने बेटे का पक्ष लिया है। उन्होंने कहा कि आज मैं बेहद खुश हूं। पैगंबर साहब के लिए मैं अपने पांचों बेटों को न्यौछावर कर सकता हूं। "उसने हमें बुलाया... और कहा कि ईश्वर के पैगंबर ने उसे चुना था, और उसे ईशनिंदा करने वालों को मारने का काम सौंपा था।"

कार्टूनों को पहली बार शार्ली हेब्दो ने साल 2006 में प्रकाशित किया था और साल 2015 में इस्लामी आतंकवादियों ने पत्रिका के कार्यालय पर एक हमला किया था। इसमें 12 लोग मारे गए और इसकी जिम्मेदारी अल कायदा ने ली थी।

इससे पहले बीते शनिवार को व्यंग्य पत्रिका ‘शार्ली हेब्दो’ के पेरिस में पुराने कार्यालय के बाहर चाकू से हमला करने के मामले में संदिग्ध हमलावर समेत सात लोगों को हिरासत में लिया गया था। अधिकारियों ने इसे इस्लामी अतिवादी हमला बताते हुए ‘शार्ली हेब्दो’ पर 2015 में अलकायदा के हमले से जोड़ा था। वर्ष 2015 में आतंकी हमले में 12 कर्मचारियों की मौत हो गई थी।

पैगंबर मोहम्मद पर कार्टून प्रकाशित किए थे
धार्मिक और अन्य चर्चित शख्सियतों पर व्यंग्य करने वाली पत्रिका ने हाल में पैगंबर मोहम्मद पर कार्टून प्रकाशित किए थे। कार्टून को लेकर मुस्लिम समुदाय के कई लोगों ने रोष प्रकट किया था। गृह मंत्री गेराल्ड ड्रामानिन ने बताया कि शुक्रवार को चाकू मारने के लिए गिरफ्तार किए गए संदिग्ध को एक महीना पहले पेचकस के साथ पकड़ा गया था। हालांकि वह पुलिस की निगरानी में नहीं था।

संदिग्ध तीन साल पहले पाकिस्तान से फ्रांस आया था
उन्होंने कहा कि पेचकस को हथियार नहीं माना जाता है लेकिन इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया। मंत्री ने कहा कि संदिग्ध तीन साल पहले जब संभवत: पाकिस्तान से फ्रांस आया था, उस समय वह नाबालिग था लेकिन उसकी पहचान की पुष्टि की जा रही है। न्यायिक अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार के हमले के बाद सात लोगों को हिरासत में लिया गया लेकिन किसी को भी छोड़ा नहीं गया।


शुक्रवार के हमले में दो लोग घायल हो गए
‘शार्ली हेब्दो’ के पेरिस में पुराने कार्यालय के बाहर शुक्रवार के हमले में दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति वृत्त चित्र निर्माण कंपनी में काम करता है। गृह मंत्री ने माना कि जिस जगह हमला हुआ, वहां पर सुरक्षा व्यवस्था उतनी मजबूत नहीं थी। उन्होंने सभी महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed