फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Paris Delhi Flight Emergency Landing: Indian Passenger paris delhi flight emergency landing in bulgaria indian passenger assaults flight attendant

सबक: पेरिस-दिल्ली फ्लाइट में भारतीय ने की बदतमीजी, पायलट ने बीच रास्ते में ही उतार दिया

Mon, 08 Mar 2021 08:50 PM IST
कुमार संभव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोफिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोफिया Published by: कुमार संभव Updated Mon, 08 Mar 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
Paris Delhi Flight Emergency Landing: Indian Passenger paris delhi flight emergency landing in bulgaria indian passenger assaults flight attendant
पेरिस दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

पेरिस से दिल्ली आ रही फ्लाइट में अभद्रता करना एक भारतीय को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि प्लेन के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही भारतीय मुसाफिर अन्य यात्रियों से झगड़ने लगा। साथ ही, फ्लाइट अटेंडेंट के साथ भी बुरा व्यवहार किया। ऐसे में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई और आरोपी को बीच रास्ते में ही उतार दिया गया। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट शुक्रवार को पेरिस से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के कुछ देर बाद ही एक भारतीय युवक हंगामा करने लगा और अन्य यात्रियों से झगड़ा करने लगा। फ्लाइट अटेंडेंट ने मामले को संभालने की कोशिश की तो आरोपी ने उनसे भी अभद्रता की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉकपिट के दरवाजे पर दिया धक्का

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के व्यवहार से फ्लाइट में मौजूद लोग बुरी तरह घबरा गए। दरअसल, उसने कॉकपिट के दरवाजे पर भी धक्का दिया। ऐसे में पायलट ने बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग की।
विज्ञापन

अधिकारियों को सौंपा गया आरोपी

बताया जा रहा है कि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद आरोपी युवक को फ्लाइट से बाहर निकाला गया और उसे अधिकारियों के हवाले कर दिया गया। भारतीय समय के मुताबिक, शुक्रवार रात फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग सोफिया में की गई। 

आरोपी को हो सकती है 10 साल की जेल

अधिकारियों का कहना है कि भारतीय शख्स पर फ्लाइट की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने का आरोप भी लगाया गया है। अगर वह दोषी साबित होता है तो उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद फ्लाइट ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। बुल्गारिया की नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के मंसूबों की जांच की जा रही है। हालांकि, आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed