फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Panic Mexico trembled by the tremors of 7.0 magnitude earthquake buildings were shaken for a long time

Mexico Earthquake: 7.0 तीव्रता के भूकंप के झटकों से कांपा मेक्सिको, काफी देर तक हिलती रहीं इमारतें

Wed, 08 Sep 2021 08:42 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 08 Sep 2021 08:42 AM IST
सार

अमेरिकी जियोलॉजिक सर्वे का कहना है कि ग्युरेरो से 11 किलोमीटर दूर अकापुल्को में 7.0 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। 

विज्ञापन
Panic Mexico trembled by the tremors of 7.0 magnitude earthquake buildings were shaken for a long time
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भूकंप के तेज झटकों से मंगलवार रात मेक्सिको शहर कांप उठा। झटके इतने तेज थे कि दक्षिणी मेक्सिको शहर की ज्यादातर इमारतें हिलती हुईं दिखाई पड़ीं। इसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। अमेरिकी जियोलॉजिक सर्वे का कहना है कि ग्युरेरो से 11 किलोमीटर दूर अकापुल्को में 7.0 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। 
विज्ञापन


इससे पहले ग्यूरेरो सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि शुरू में यूएसजीएस की ओर से रिएक्टर स्कूल पर 7.4 की तीव्रता मापी गई थी। इस कारण चट्टानों में दरार आ गई और कई जगह सड़कें धंस गईं। 
विज्ञापन


काफी देर तक रहा दहशत का माहौल 
तेज भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। झटके रुकने के बाद भी लोग काफी देर तक घरों के अंदर नहीं गए। न्यूज एजेंसी राउटर्स के मुताबिक लोग एक दूसरे को पकड़कर खुद को संभालने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह भूकंप सतह से 12 किलोमीटर नीचे टकराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सुनामी का भी खतरा 
7.0 तीव्रता के झटकों के बाद अब मेस्किको में सुनामी का खतरा भी मंडरा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की ओर से इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है और लोंगों को सतर्क रहने को कहा गया है। हालांकि,मेक्सिको सिटी मेयर क्लॉडिया शेनबम का कहना है कि अभी तक किसी भारी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed