फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Palestinian terrorist organization Hamas's attack on Israel raises questions on its intelligence system

खुफिया तंत्र पर सवाल: 50 वर्षों बाद इस्राइल की वैसी ही चूक;1973 में भी टैंकों से घिर गई थी इस्राइली सेना

Mon, 09 Oct 2023 06:48 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 09 Oct 2023 06:48 AM IST
सार

इस्राइल की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के पूर्व सलाहकार जिओरा एइलैंड ने कहा, यह बिल्कुल वैसा ही लगता है, जैसा उस समय हुआ था। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के पूर्व निदेशक हेलित बैरेल ने भी खुफिया विफलता का संकेत देते हुए कहा कि हमास की तरफ से कई मोर्चों पर किए गए हमले से पूरा इस्राइल अचंभित रह गया।

विज्ञापन
Palestinian terrorist organization Hamas's attack on Israel raises questions on its intelligence system
गाजा पट्टी ने इस्राइल पर दागे रॉकेट। - फोटो : ANI

विस्तार

फिलस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने जिस तरह इस्राइल पर हमला किया और उसके लड़ाके गाजा सीमाओं से बेरोकटोक प्रवेश कर गए। सैनिकों और नागरिकों को मारते रहे, उससे खुफिया तंत्र की विफलता को लेकर इस्राइली सेना पर सवाल उठने लगे हैं। यह हमला 1973 में हुए योम किप्पुर युद्ध की 50वीं बरसी के एक दिन बाद हुआ है। उस युद्ध में भी इस्राइली सेना सीरिया व मिस्र के टैंकों से घिर गई थी। इत्तेफाक यह है कि यह युद्ध भी यहूदी समुदाय के पवित्र दिन पर हुआ था। इस्राइली सेना एक बार फिर हमास के अचानक हमले से भौचक रह गई है। 

विज्ञापन


इस्राइल की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के पूर्व सलाहकार जिओरा एइलैंड ने कहा, यह बिल्कुल वैसा ही लगता है, जैसा उस समय हुआ था। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के पूर्व निदेशक हेलित बैरेल ने भी खुफिया विफलता का संकेत देते हुए कहा कि हमास की तरफ से कई मोर्चों पर किए गए हमले से पूरा इस्राइल अचंभित रह गया। अमेरिकी सरकार के पूर्व राष्ट्रीय खुफिया उप प्रमुख (पश्चिम एशिया) जोनाथन पैनिकॉफ कहते हैं, यह एक खुफिया और सुरक्षा विफलता थी। हालांकि, इस्राइली सेना के प्रवक्ता ने कहा, हम खुफिया तैयारियों को लेकर भविष्य में चर्चा करेंगे। फिलहाल हमारा ध्यान युद्ध की तरफ है। 
विज्ञापन


2021 के युद्ध के बाद बदली नीति 
इस्राइल ने हमेशा हमास को शत्रु माना है, लेकिन 2021 के युद्ध में गाजा को भारी नुकसान पहुंचाने के बाद उसने नीति बदल ली थी। उसने पुरस्कार व दंड की नीति अपना ली थी। इस्राइल ने गाजा के हजारों लोगों को अपने देश अथवा अपने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में काम करने की अनुमति दी। वहीं, सख्त नाकाबंदी व हवाई हमले की चेतावनी भी लगातार जारी रखी। पिछले 18 महीनों से पूरे वेस्ट बैंक में हिंसा भड़की हुई थी, लेकिन गाजा शांत था। छिटपुट झड़पों में छोटे इस्लामिक जिहादी समूह शामिल रहे, पर हमास आतंकी शांत ही रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed