{"_id":"6a1c94dd11fc2c0af90710c0","slug":"palestinian-man-killed-by-israeli-forces-at-west-bank-barrier-near-jerusalem-gaza-attack-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट बैंक बैरियर पर गोलीबारी: इस्राइली सेना की कार्रवाई में फलस्तीनी युवक की मौत, गाजा में भी तनाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वेस्ट बैंक बैरियर पर गोलीबारी: इस्राइली सेना की कार्रवाई में फलस्तीनी युवक की मौत, गाजा में भी तनाव
Mon, 01 Jun 2026 01:36 AM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, काहिरा।
पीटीआई, काहिरा।
Published by: राकेश कुमार
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:36 AM IST
सार
वेस्ट बैंक बैरियर पर इस्राइली सेना की गोलीबारी में रोजगार की तलाश कर रहे 26 वर्षीय फलस्तीनी युवक इमाद हारून इश्तैय्यह की मौत हो गई है। युद्ध के बाद बढ़े आर्थिक संकट के बीच काम के सिलसिले में इस्राइल में घुसने की कोशिश के दौरान उसे गोली मारी गई। वहीं, गाजा सिटी में हुए हमले में दो लोगों की मौत हुई है ।
विज्ञापन
इस्राइली सेना की गोलीबारी में युवक की मौत
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यरूशलम को वेस्ट बैंक से अलग करने वाले कंक्रीट बैरियर पर रविवार को इस्राइली सुरक्षा बलों ने एक फलस्तीनी युवक को गोली मार दी। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, जांघ में गोली लगने के बाद युवक को इलाज के लिए रामल्लाह के फलस्तीनी मेडिकल कॉम्प्लेक्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नाब्लस शहर के पूर्व में स्थित सालेम गांव के 26 वर्षीय इमाद हारून इश्तैय्यह के रूप में हुई है।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लोग युवक के शव को कंक्रीट की दीवार पर लगी सीढ़ी के सहारे नीचे उतारते दिख रहे हैं, जबकि पास से ही गाड़ियां हॉर्न बजाते हुए गुजर रही हैं। इस्राइली पुलिस ने इस गोलीबारी की घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
आर्थिक तंगी की वजह से रोजगार की तलाश
मृतक के रिश्तेदार नासिर इश्तैय्यह के मुताबिक, इमाद अपने बीमार पिता की आर्थिक मदद के लिए सालेम गांव में एक पोल्ट्री स्लॉटरहाउस चलाता था। वेस्ट बैंक में आए भीषण आर्थिक संकट के कारण उसका कारोबार पूरी तरह ठप हो गया। इसके बाद उसने रोजगार की तलाश में अवैध रूप से इस्राइल में दाखिल होने का फैसला किया।
विज्ञापन
शनिवार को उसकी पहली कोशिश इस्राइली सुरक्षा की कड़ाई के कारण नाकाम रही थी। शनिवार की रात अन्य फलस्तीनी कामगारों के साथ सीमा पर गुजारने के बाद, रविवार सुबह उसने दोबारा सीमा पार करने की कोशिश की, तभी इस्राइली बलों ने उसे अपनी गोली का निशाना बना लिया।
यह भी पढे़ं: ईरान में संकट: राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने की इस्तीफे की पेशकश, कहा- सब कुछ कमांडरों के हाथ, सरकार बेबस
युद्ध के बाद बढ़ा संकट
अक्टूबर 2023 में हमास के हमले और उसके बाद गाजा में शुरू हुए युद्ध के बाद से वेस्ट बैंक के हालात लगातार बिगड़े हैं। पहले हजारों फलस्तीनियों के पास इस्राइल में काम करने के कानूनी परमिट थे, लेकिन युद्ध के बाद इस पहुंच पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए। फलस्तीनी ट्रेड यूनियनों के महासंघ के हवाले से आधिकारिक समाचार एजेंसी वफा ने बताया कि युद्ध की शुरुआत से अब तक इस्राइली गोलीबारी में करीब 50 कामगार अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 38,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से कई को बाद में रिहा भी कर दिया गया।
इसी बीच, गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक के अन्य हिस्सों से भी हिंसा की खबरें हैं। गाजा सिटी बंदरगाह के पास हुए एक हमले में दो फलस्तीनियों की मौत हो गई और कम से कम 10 अन्य घायल हो गए। शिफा अस्पताल ने इन हताहतों की पुष्टि की है। इस घटना पर इस्राइली सेना की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है।