फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Palestinian Embassy Cousellor thanks India for supporting Palestine and showing solidarity

War: इस्राइल-हमास युद्ध के बीच फलस्तीनी राजनयिक ने भारत का जताया आभार, कहा- हर बार एकजुटता...

Wed, 13 Dec 2023 09:04 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 13 Dec 2023 09:04 AM IST
सार

फलस्तीन दूतावास में काउंसलर बासेम एफ हेलिस ने कहा कि फलस्तीन आक्रामकता को रोकने और एकजुटता हासिल करने की मांग कर रहा है। बता दें, इस्राइल और हमास के बीच युद्ध तीसरे महीने में प्रवेश कर गया है।
 

विज्ञापन
Palestinian Embassy Cousellor thanks India for supporting Palestine and showing solidarity
फलस्तीन के राजनयिक बासेम और पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल और हमास का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में संघर्ष विराम के चलते कुछ दिन लगा था कि अब माहौल सही हो जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस बीच, फलस्तीन दूतावास में काउंसलर बासेम एफ हेलिस ने फलस्तीन का समर्थन करने और हर बार एकजुटता दिखाने के लिए भारत को धन्यवाद दिया। वहीं, उन्होंने कहा कि यह युद्ध कब्जे को लेकर है।

विज्ञापन


दो माह से अधिक समय से युद्ध जारी
उन्होंने कहा कि फलस्तीन आक्रामकता को रोकने और एकजुटता हासिल करने की मांग कर रहा है। बता दें, हेलिस की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब इस्राइल और हमास के बीच युद्ध तीसरे महीने में प्रवेश कर गया है।
विज्ञापन


हमारी माृभूमि पर कब्जे के बारे में
हेलिस ने कहा, 'हम इस बारे में बात कर रहे हैं कि यह वास्तव में यहूदियों और मुसलमानों के बीच संघर्ष नहीं है क्योंकि इस्राइल धर्म या धार्मिक संघर्ष के बारे में बात कर रहा है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। सिर्फ मुस्लिमों का नहीं, यहूदी धर्म का भी सम्मान करता हूं। यह संघर्ष मुसलमानों और यहूदियों के बीच नहीं है। यह 100 वर्षों से अधिक समय से हमारी मातृभूमि पर कब्जे के बारे में है। यह फलस्तीनियों और इस्राइल के लोगों के बीच तनाव और संघर्ष का मामला नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हर धर्म से समर्थन मिल रहा
उन्होंने कहा, 'यह सात अक्तूबर से शुरू नहीं हुआ है। यह लंबे समय से है और हर बार हम भारतीय लोगों से अधिक समर्थन चाहते हैं। वास्तव में केवल मुस्लमानों का ही नहीं बल्कि हर धर्म से समर्थन मिल रहा है। मैं आज सभी भाषणों को सुन रहा हूं, वे सभी धर्मों से हैं। यह सिर्फ मुसलमानों की ओर से नहीं है। हम अपने घर में युद्ध को रोकने चाह रहे थे। हमारा समर्थन करने और हर बार एकजुटता दिखाने के लिए भारत और वहां के सभी लोगों को धन्यवाद।'

गाजा में इस्राइल की कार्रवाई नरसंहार
इस बीच, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सीताराम येचुरी ने गाजा में इस्राइल की कार्रवाई को नरसंहार बताया और कहा कि यह आत्मरक्षा नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गाजा में युद्ध समाप्त करने का आह्वान करना चाहिए।


सात अक्तूबर को हमास ने किया था हमला
बता दें, इस्राइल और हमास के बीच युद्ध लगातार जारी है। हर तरफ चीख-पुकार मची हुई है। सात अक्तूबर से लेकर अब तक छह हजार से अधिक लोगों की इस संघर्ष में मौत हो चुकी है। वहीं, हमास के बाद इस्राइली सेना भी कार्रवाई करते हुए बिना रुके हमले कर रही है। अभी तक गाजा पट्टी में 5000 और इस्राइल में 1500 लोगों की जान जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed