फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakisyan court orders release of Imran Khan party president Chaudhry Pervez Elahi

Pakistan: इमरान खान की पार्टी के अध्यक्ष परवेज इलाही फिर से गिरफ्तार, अदालत ने दिया था रिहा करने का आदेश

Fri, 01 Sep 2023 06:22 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 01 Sep 2023 06:22 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही को शुक्रवार को इस्लामाबाद पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Pakisyan court orders release of Imran Khan party president Chaudhry Pervez Elahi
Parvez Elahi - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही को शुक्रवार को इस्लामाबाद पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया। लाहौर हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के एक मामले में उनकी रिहाई का आदेश दिया था और अधिकारियों को स्पष्ट रूप से ऐसा नहीं करने का निर्देश दिया था। एक मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा गया कि अब उन्हें किसी अन्य मामले में हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान की एक अदालत ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही को तुरंत रिहा करने का आदेश दिया था। परवेज इलाही को भ्रष्टाचार के एक मामले में भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने हिरासत में लिया था। इससे पहले इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इमरान खान को रिहा करने के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन


चौधरी परवेज इलाही पकिस्तान के पंजाब के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। लाहौर हाईकोर्ट (एलएचसी) के न्यायमूर्ति अमजद रफीक ने शुक्रवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष को रिहा करने का आदेश दिया है।  कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि एजेंसी इलाही को अदालत में पेश करने में विफल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही एनएबी और पंजाब प्रांतीय सरकार के आचरण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए न्यायमूर्ति रफीक ने टिप्पणी की कि उच्च न्यायालय को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने आदेश में कहा कि अदालत के साथ खेल खेलना बंद करें और अदालत के आदेशों के उल्लंघन में उनकी गिरफ्तारी की जांच करने का निर्देश दिया। 

कोर्ट के आदेश के बाद इलाही को एनएबी की हिरासत से रिहा कर दिया गया। शुक्रवार को अपनी रिहाई के बाद पत्रकारों से बात करते हुए इलाही ने अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति के लिए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने के बाद वे सभी लंदन भाग गए हैं। उन्होंने मुझे अंदर रखा है, मुझे यह भी नहीं पता कि देश में क्या हो रहा है।


परवेज इलाही उन कई पीटीआई नेताओं और कार्यकर्ताओं में शामिल हैं, जिनको नौ मई को हुए दंगों में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनको एनबी ने सड़क परियोजना में रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत में ले लिया था। उन्हें पहली बार 1 जून को गिरफ्तार किया गया था लेकिन उन्हें भ्रष्टाचार के कई मामलों में हिरासत में रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed