फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani woman killed by husband in Chicago over opening up her divorce journey on social media

Chicago: सोशल मीडिया पर तलाक के बारे में बता रही थी पाकिस्तानी महिला, पति ने उतारा मौत के घाट

Sun, 24 Jul 2022 03:09 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, शिकागो
एएनआई, शिकागो Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 24 Jul 2022 03:09 PM IST
सार

महिला सोशल मीडिया पर तलाक के बारे में बता रही थी। वहीं जब वायरल वीडियो उसके पति के पास पहुंचा तो वह देखते ही आगबबूला हो गया और फिर उसने खौफनाक योजना बनाई। 

विज्ञापन
Pakistani woman killed by husband in Chicago over opening up her divorce journey on social media
पाकिस्तानी महिला की गोली मारकर हत्या - फोटो : Twitter

विस्तार

शिकागो में रह रहीं 29 वर्षीय पाकिस्तानी मूल की महिला सानिया खान को अपने तलाक के बारे में सोशल मीडिया पर खुलासा करना महंगा पड़ गया। महिला को अंदाजा नहीं था कि उसका यह कदम उसकी जान ले लेगा। दरअसल, महिला अपने पति से हो रहे तलाक के बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा कर रही थी। लोगों को बता रही थी कि उसका तलाक कैसे हो रहा है और क्यों हो रहा है? वहीं जब यह वायरल वीडियो उसके पति के पास पहुंचा तो वह देखते ही आगबबूला हो गया और फिर उसने खौफनाक योजना बनाई। इसके बाद वह मौके की तलाश में था कि कब उसकी पत्नी दिखेगी और उसका खात्मा कर देगा। आखिर वह मौका मिल ही गया। एक दिन महिला का पति उसके घर जा धमका और गोली चलाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

 
शिकागो में अलग रह रही थीं सानिया 
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी अमेरिकी सानिया खान शिकागो के चट्टानूगा में रह रही थीं। पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि कानून प्रवर्तन एजेंटों ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद एक महिला की दर्द से कराहने की आवाज सुनी। उन्होंने जैसे ही दरवाजा खोला सानिया को जमीन पर गिरे पाया। सानिया के सिर में गोली लगी थी। हालांकि कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। जबकि आदमी को नॉर्थवेस्टर्न अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया और घटनास्थल से एक हथियार बरामद किया गया। सानिया खान के दोस्तों के मुताबिक, दोनों का मई में तलाक हुआ था। राहील अहमद जार्जिया में रहता था। वह निकाह बचाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन


सानिया के इस पोस्ट से भड़क गया था उसका पति 
सानिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एक दक्षिण एशियाई महिला के रूप में तलाक के दौर से गुजरते हुए ऐसा लगता है कि आप जीवन में कभी-कभी असफल हो जाते हैं। जिस तरह से समुदाय आपको आंकता है और आपको भावनात्मक समर्थन के बजाय ताना देने की कोशिश करता है वह किसी भी स्तर से सही नहीं है। आपके घर के लोग ही साथ रहने का दबाव बनाने लगते हैं जहां कि आप नहीं जाना चाहते हो। 'लोग क्या कहेंगे' ये अलग-थलग है, इन सब तानों से गुजरना पड़ता है। इससे महिलाओं के लिए विवाह छोड़ना कठिन हो जाता है। जोकि नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed