{"_id":"5e25a1d28ebc3e4b63605b3e","slug":"pakistani-woman-activist-prevented-from-leaving-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: महिला कार्यकर्ता को ‘राष्ट्र विरोधी गतिविधियों’ के लिए देश से बाहर जाने से रोका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: महिला कार्यकर्ता को ‘राष्ट्र विरोधी गतिविधियों’ के लिए देश से बाहर जाने से रोका
Mon, 20 Jan 2020 06:39 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 20 Jan 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हजारा समुदाय का समर्थन करने वाली एक शीर्ष महिला वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता को सोमवार को यहां यूके जाने के लिए उड़ान भरने से रोक दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हवाई अड्डे के आव्रजन अधिकारियों ने उसे ‘देश विरोधी गतिविधियों’ का हवाला देते हुए हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
डॉन न्यूज ने बताया कि पिछले वर्ष बीबीसी द्वारा दुनिया की 100 सबसे प्रेरणादायक और प्रभावशाली महिलाओं में शामिल जलिला हैदर को हवाई अड्डे के अधिकारियों ने ससेक्स यूनिवर्सिटी द्वारा नारीवाद पर आयोजित एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्रिटेन जाने वाले एक विमान में चढ़ने से रोक दिया।
विज्ञापन
विमान में चढ़ने से रोके जाने का कारण पूछने पर उन्हें बताया गया कि हैदर का नाम नाम देश विरोधी गतिविधियों के कारण नो-फ्लाई लिस्ट में शामिल है। हैदर ने बताया कि उन्हें हवाई अड्डे पर सात घंटे तक संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की हिरासत में रखा गया, जिसके बाद अधिकारियों ने उनका पासपोर्ट वापस करते हुए उन्हें ब्रिटेन जाने के लिए दूसरे विमान से जाने की अनुमति दी। उन्होंने बताया कि वह किसी भी ‘देश विरोधी गतिविधियों’ में शामिल नहीं थीं।
विज्ञापन