{"_id":"5cd02f4ebdec22076c4ec4e2","slug":"pakistani-popcorn-seller-plane-is-a-hit-on-social-media-makes-him-hero","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का एक पॉपकॉर्न विक्रेता खुद का विमान बनाकर बना देश का हीरो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान का एक पॉपकॉर्न विक्रेता खुद का विमान बनाकर बना देश का हीरो
Tue, 07 May 2019 04:04 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 07 May 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में एक पॉपकॉर्न विक्रेता ने बनाया विमान
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं जब कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो हौसलों को भी पंख लगने में देर नहीं लगती। इस बात को सच कर दिखाया है पाकिस्तान में पॉपकॉर्न बेचने वाले एक व्यक्ति ने। उसने रोडकटर के इंजन, रिक्शे के पहियों से अपना खुद का एक विमान बनाया है जिसने उसे देश का हीरो बना दिया है और खुद पाकिस्तान वायु सेना ने उसकी तारीफ में कसीदे पढ़े हैं।
मुहम्मद फैयाज की इस कहानी ने देश के लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। ऐसे देश में जहां उसके जैसे लोगों की शिक्षा तक पहुंच बहुत कम है और वे अवसरों के लिए संघर्ष कर रहे हैं वहां फैयाज की यह सफलता उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विज्ञापन
फैयाज ने अपनी पहली उड़ान के बारे में कहा, ‘‘मैं सचमुच हवा में था। मुझे कुछ और महसूस ही नहीं हो रहा था।’’ फैयाज ने टीवी क्लिप्स और ऑनलाइन ब्लूप्रिंट देखकर विमान बनाना सीखा।
पाकिस्तान में वैज्ञानिक चमत्कार की कई कहानियां रहीं है। 2012 में एक इंजीनियर ने कहा था कि उन्होंने एक ऐसी कार का आविष्कार किया है जो पानी में भी चल सकती है। हालांकि, बाद में वैज्ञानिकों ने उसकी कहानी का पर्दाफाश कर दिया था।
लेकिन फैयाज ने जोर दिया कि उसने उड़ान भरी और वायु सेना ने भी उसके दावे को गंभीरता से लिया है। वायु सेना के प्रतिनिधि कई बार उससे मिलने आ चुके हैं और यहां तक कि उन्होंने उसके काम की प्रशंसा करते हुए एक सर्टिफिकेट भी दिया है।
मध्य पंजाब प्रांत के ताबुर गांव में तीन कमरे के उसके घर के बरामदे में खड़े विमान को देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।
32 वर्षीय फैयाज ने कहा कि बचपन से ही उसका सपना वायु सेना में शामिल होने का था लेकिन पिता की मृत्यु के बाद उसे स्कूल की पढ़ाई छोड़नी पड़ी और अपनी मां तथा पांच छोटे भाई-बहनों का पेट भरने के लिए काम करना पड़ा।
इन सबके बावजूद विमान उड़ाने का उसका जुनून बरकरार रहा और आखिरकार उसने अपने सपनों को पंख लगा दिए।

कारनामे के प्रदर्शन के लिए 23 मार्च का दिन इसलिए चुना...
पाकिस्तान में एक पॉपकॉर्न विक्रेता ने बनाया विमान
- फोटो : Social Media
फैयाज ने अपना सपना पूरा करने के लिए दिन में पॉपकॉर्न बेचकर और रात में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करके एक-एक पाई बचाई। उसने नेशनल जियोग्राफिक चैनल के एयर क्रैश इन्वेस्टिगेशन के एपिसोड देखकर विमान बनाने की जानकारी जुटाई।
फैयाज ने दावा किया कि उसके दोस्तों ने एक छोटी-सी सड़क को अवरुद्ध करने में उसकी मदद की जिसका इस्तेमाल फरवरी में उसने विमान उड़ाने की पहली कोशिश में रनवे के रूप में किया।
उसने गांववालों के सामने अपने इस कारनामे का प्रदर्शन करने के लिए 23 मार्च पाकिस्तान दिवस का दिन चुना। लेकिन फैयाज विमान उड़ा पाता उससे पहले पुलिस वहां पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसका विमान जब्त कर लिया गया।
उसने कहा, ‘‘मुझे लगा जैसे मैंने दुनिया का सबसे खराब गुनाह किया हो। मुझे अपराधियों के साथ बंद करके रखा गया।’’ अदालत ने उसे 3,000 रुपये का जुर्माना लगाकर रिहा कर दिया।
स्थानीय पुलिस थाने के अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने फैयाज को इसलिए गिरफ्तार किया था क्योंकि उसका विमान सुरक्षा के लिहाज से खतरा था। अधिकारी जफर इकबाल ने कहा, ‘‘विमान उसे लौटा दिया गया।’’
फैयाज को सोशल मीडिया पर काफी ख्याति मिल रही है उसे देशवासी ‘‘हीरो’’ तथा ‘‘प्रेरणा’’ बता रहे हैं।