फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani PM Imran Khan and Army Chief qamar javed bajwa discusses the situation in Kashmir

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख बाजवा ने कश्मीर में स्थिति पर की चर्चा

Thu, 22 Aug 2019 11:37 PM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 22 Aug 2019 11:37 PM IST
सार

  • तीन साल का कार्यकाल विस्तार मिलने के बाद से यह पाकिस्तानी सेना प्रमुख की खान के साथ पहली बैठक है
  • सोमवार को कार्यकाल विस्तार का एलान किया था
  • वह नवंबर 2022 तक सेना प्रमुख के पद पर बने रहेंगे

विज्ञापन
Pakistani PM Imran Khan and Army Chief qamar javed bajwa discusses the situation in Kashmir
पाक सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा और पाक प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों तथा कश्मीर में मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। तीन साल का कार्यकाल विस्तार मिलने के बाद से यह पाकिस्तानी सेना प्रमुख की खान के साथ पहली बैठक थी। 
विज्ञापन


खान ने क्षेत्रीय सुरक्षा माहौल का हवाला देते हुए सोमवार को कार्यकाल विस्तार का एलान किया था। जनरल बाजवा (58) को तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर 29 नवंबर को सेवानिवृत्त होना था लेकिन अब वह नवंबर 2022 तक सेना प्रमुख के पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन


द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खबर दी कि खान और जनरल बाजवा के बीच चर्चा में राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों और कश्मीर में स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया गया। पांच अगस्त को भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने नई दिल्ली के साथ राजनयिक संबंधों को कमतर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed