{"_id":"66b288f79084537f9d0d8993","slug":"pakistani-man-with-ties-to-iran-charged-in-plot-to-assassinate-government-officials-on-us-soil-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: पाकिस्तानी शख्स पर ब्रुकलिन की अदालत में कसा शिकंजा, ट्रंप को मारने की साजिश और ईरान से संबंध के आरोप तय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: पाकिस्तानी शख्स पर ब्रुकलिन की अदालत में कसा शिकंजा, ट्रंप को मारने की साजिश और ईरान से संबंध के आरोप तय
Wed, 07 Aug 2024 02:05 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 07 Aug 2024 02:05 AM IST
सार
US: पाकिस्तानी नागरिक आसिफ रजा मर्चेंट के खिलाफ ब्रुकलिन की संघीय अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उस पर भाड़ा लेकर एक अमेरिकी राजनेता और अधिकारियों की हत्या की साजिश में शामिल होने आरोप लगा था।
विज्ञापन
आसिफ रजा मर्चेंट
- फोटो : एएनआई/अमेरिकी न्याय विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में एक पाकिस्तानी नागरिक पर एक रानजेता और अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने के मामले में मंगलवार को आरोप तय किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
आसिफ रजा मर्चेंट (46 वर्षीय) के खिलाफ ब्रुकलिन की संघीय अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उस पर भाड़ा लेकर एक अमेरिकी राजनेता और अधिकारियों की हत्या की साजिश में शामिल होने आरोप लगा था। शिकायत में हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम नहीं लिया गया था। लेकिन कई सूत्रों ने मीडिया को बताया कि कथित साजिसस में ट्रंप भी उसके निशाने पर थे।
विज्ञापन
While the criminal complaint does not mention former US President Donald Trump by name, multiple sources have told reporters that one of the intended targets of the alleged plot was Trump.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 6, 2024
मर्चेंट अभी न्यूयॉर्क की संघीय अदालत की हिरासत में है। उसकी दो पत्नियां हैं। जिनमें से एक ईरान में और दूसरी पाकिस्तान में अपने बच्चों के साथ रहती हैं। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने एक बयान में कहा, न्याय विभाग वर्षों से ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के जवाब में अमेरिका के सरकारी अधिकारियों के खिलाफ ईरान के हथकंडों का मुकाबला करने के लिए आक्रामक रूप से काम कर रहा है।
न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के लिए अमेरिकी अटॉर्नी ब्रेओन पीस ने कहा, मर्चेंट ने दूसरे देश के लोगों की ओर से काम करते हुए अमेरिकी धरती पर अमेरिकी सरकारी अधिकारियों की हत्या की साजिश रची। एबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने कहा, पाकिस्तानी नागरिक ने कथित तौर पर भाड़े के बदले हत्या की खतरनाक साजिश रची गई थी। जिसके ईरान के साथ करीबी संबंध हैं। अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, मर्चेंट ने अमेरिकी धरती पर एक राजनेता और अधिकारियों की हत्या की साजिश रची।
अप्रैल 2024 में ईरान में समय बिताने के बाद मर्चेंट पाकिस्तान से अमेरिका पहुंचा। मर्चेंट ने एक व्यक्ति से संपर्क किया, उसको लग रहा था कि इस साजिश में वह उसकी मदद कर सकता है। बाद में उस व्यक्ति ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों इसकी सूचना दी। इसके बाद जून की शुरुआत में मर्चेंट ने न्यूयॉर्क में उस व्यक्ति से फिर मुलाकात की और हत्या की साजिश के बारे में बताया।