फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani Man Appears in Court for Alleged Plot to Assassinate Donald Trump News in Hindi

US: ट्रंप की हत्या की साजिश के आरोप में पाकिस्तानी शख्स की पेशी; कासिम सुलेमानी की मौत का लेना चाहता था बदला

Tue, 17 Sep 2024 08:20 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Tue, 17 Sep 2024 08:20 AM IST
सार

मर्चेंट ने अमेरिका आने से पहले कुछ समय ईरान में बिताया था। उसकी अमेरिका से एक दस्तावेज चुराने और विरोध प्रदर्शन करने की भी योजना थी। आरोपी ने हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप को संभावित लक्ष्य बताया था।

विज्ञापन
Pakistani Man Appears in Court for Alleged Plot to Assassinate Donald Trump News in Hindi
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

ईरान के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या काराष् बदला लेने के लिए अमेरिकी राजनेता डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश के आरोप गिरफ्तार पाकिस्तानी युवक की अमेरिकी कोर्ट में पेशी हुई। मामले की सुनवाई के दौरान खुद को बेगुनाह बताया। ब्रुकलिन में अमेरिकी मजिस्ट्रेट न्यायाधीश राबर्ट लेवी के सामने आरोपी आसिफ मर्चेंट ने आतंकवाद के प्रयास और हत्या के मामले में अपनी दलील पेश की। कोर्ट ने आरोपी को सुनने के बाद मर्चेंट को मुकदमा चलने तक हिरासत में रखने का आदेश दिया। 

विज्ञापन


अभियोजकों ने बताया कि मर्चेंट ने अमेरिका आने से पहले कुछ समय ईरान में बिताया था। उसकी अमेरिका से एक दस्तावेज चुराने और विरोध प्रदर्शन करने की भी योजना थी। आरोपी ने हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप को संभावित लक्ष्य बताया था। क्योंकि 2020 में राष्ट्रपति रहते ट्रंप ने ही ईरानी कमांडर सुलेमानी पर ड्रोन हमले की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


सुनवाई में नारंगी अंडर शर्ट के ऊपर जेल की टी शर्ट पहनकर पहुंचे आरोपी को 15 जुलाई में टेक्सास से गिरफ्तार किए जाने के बाद से ब्रुकलिन के मेट्रोपोलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा है। मर्चेंट के वकील ने सुनवाई के दौरान जेल की स्थितियों पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मर्चेंट को एकांत में रखा गया है। उसे महीने में केवल एक बार व्यायाम के लिए बाहर जाने की अनुमति दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील ने कहा कि उसका वजन 15 से 20 पाउंड तक कम हो गया है। जेल अधिकारी उसे शिया मुसलमानों के लिए उपयुक्त आहार नहीं देते हैं। इस पर अभियोजक सारा विनिक ने कहा कि इस मामले में जेल ब्यूरो से बात की जाएगी। ताकि मर्चेंट को पर्याप्त आहार मिल सके। पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र में ईरान ने कहा था कि मर्चेंट के अदालती दस्तावेजों में लिखी गई कार्यप्रणाली तेहरान की जनरल सुलेमानी की हत्या के लिए कानूनी रूप से मुकदमा चलाने की नीति के विपरीत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed