फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani journalist Aroosa Alam said she is ready to join any investigation by Indian agencies

पाकिस्तान: आईएसआई एजेंट बताए जाने पर अरूसा ने कहा- भारतीय एजेंसियों की जांच में शामिल होने के लिए तैयार

Wed, 27 Oct 2021 04:35 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 27 Oct 2021 04:35 AM IST
सार

पत्रकार अरूसा ने कहा कि इस विवाद के बावजूद कैप्टन साहब अब भी मेरे अच्छे दोस्त हैं।अरूसा ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को अपमानजनक और पूरी तरह से निराशाजनक बताया।

विज्ञापन
Pakistani journalist Aroosa Alam said she is ready to join any investigation by Indian agencies
अरूसा आलम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की राजनीति में पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम का नाम काफी छाया हुआ है। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अरूसा को आईएसआई का एजेंट बताया था। इसके बाद उन्होंने काफी नाराजगी जाहिर की थी। अब उन्होंने कहा है कि वह आईएसआई से संबंधों के आरोपों पर भारतीय एजेंसियों की जांच में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


अरूसा ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को अपमानजनक और पूरी तरह से निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि अगर इस मुद्दे पर कोई जांच शुरू हो रही है तो वे भारत की केंद्रीय एजेंसियों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं। आगे कहा कि भारत मेरे खिलाफ निराधार प्रचार की जांच के लिए तीसरे देश के जांचकर्ताओं को भी शामिल कर सकता है।
विज्ञापन


पत्रकार अरूसा ने कहा कि इस विवाद के बावजूद कैप्टन साहब अब भी मेरे अच्छे दोस्त हैं।  लगभग 16 साल पहले जब मुझे पहली बार कुछ कारणों से भारतीय वीजा देने से मना कर दिया गया था तो भारत सरकार ने इस तरह की जांच की थी और बाद में मुझे वीजा जारी किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कटाक्ष किया कि उनके जरिए आईएसआई ने आखिर क्या राज हासिल कर लिया होगा। गौरतलब है कि पंजाब के उपमुख्यमंत्री और गृह विभाग संभाल रहे सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने पिछले हफ्ते कहा था कि आलम का पाक एजेंसी आईएसआई से कोई संबंध है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी।

रंधावा के बयान पर आलम ने पलटवार किया कि आईएसआई के साथ मेरे तार जोड़ने का विचार नवजोत सिंह सिद्धू के मुख्य रणनीतिकार मुस्तफा का हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed