फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani incarcerated out of the world's most dreaded Guantanamo Bay jail News in Hindi

Pakistan: दुनिया की सबसे खूंखार जेल से बाहर आया आखिरी पाकिस्तानी, 20 साल बाद पहुंचा घर

Sat, 29 Oct 2022 03:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Oct 2022 03:14 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 74 वर्षीय सैफुल्ला को अलकायदा के साथ संबंधों के संदेह में 2003 में बैंकॉक से हिरासत में लिया गया था। वह करीब बीस साल से ग्वांतानामो बे जेल में बंद था। 

विज्ञापन
Pakistani incarcerated out of the world's most dreaded Guantanamo Bay jail News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया की सबसे महंगी और खतरनाक ग्वांतानामो बे जेल से पाकिस्तान का आखिरी कैदी सैफुल्ला पराचा वापस लौट आया है। वह करीब 20 साल से इस जेल में बंद था। इस जेल से रिहा होने के बाद शनिवार को वह अपने मुल्क वापस लौटा। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 74 वर्षीय सैफुल्ला को अलकायदा के साथ संबंधों के संदेह में 2003 में बैंकॉक से हिरासत में लिया गया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सैफुल्ला जिसे ग्वांतानामो बे में कैद किया गया था, उसे रिहा कर दिया गया है और शनिवार को वह पाकिस्तान पहुंच गया है। 
विज्ञापन


सैफुल्ला को सुनाई गई थी 30 साल की सजा 
बता दें, बीते महीने पाकिस्तान में संसद की स्थायी समिति के सामने सैफुल्ला का बेटा पेश हुआ था। उसने बताया था कि उनका परिवार जन्म से पाकिस्तानी है। उसने बताया कि उसके पिता और भाई को 2003 में थाईलैंड और न्यूयॉर्क से गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सैफुल्ला को 30 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


2001 में शुरू हुई थी जेल 
ग्वांतानामो खाड़ी के तट पर स्थित ग्वांतानामो बे जेल को साल 2001 में अमेरिका में 11 सितंबर को आतंकवादी हमले के बाद शुरू किया गया था। हालांकि, दुनिया की सबसे खतरनाक और मंहगी जेल ग्वांतानामो बे के एक यूनिट को अप्रैल 2021 में बंद कर दिया गया। ग्वांतानामो बे जेल के कैंप-7 में 14 कैदियों को रखा गया था। कई लोग ग्वांतानामो जेल को धरती का नर्क भी कहते हैं।



एक कैदी पर खर्च होते हैं 93 करोड़
ग्वांतानामो बे जेल में एक कैदी के ऊपर करीब 93 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं, जिसकी वजह से इस जेल को खतरनाक होने के साथ सबसे महंगी जेल भी कहा जाता है। इस जेल में दुनिया के खूंखार आतंकियों को रखा जाता है। कुछ दिनों पहले ही इस जेल में बंद सऊदी अरब के एक कैदी को रिहा किया गया था। अहमद अल-कहतानी पर 9/11 के अपहर्ताओं में शामिल होने का आरोप था। इस सैन्य जेल को दुनिया की सबसे विवादित जेल माना जाता है। कई बार इसे बंद करने की भी मांग उठ चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed