फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani Hindu lawmaker says he will visit India with pilgrims news and updates

पाकिस्तान: पीएम इमरान की पार्टी के हिंदू सांसद का एलान- चार्टर्ड फ्लाइट से अगले हफ्ते तीर्थयात्रियों को ले जाएंगे भारत

Mon, 24 Jan 2022 09:07 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 24 Jan 2022 09:07 PM IST
सार

पाकिस्तान हिंदू परिषद के प्रमुख और नेशनल असेंबली के सदस्य डॉक्टर रमेश कुमार वंकवानी ने कहा कि उनके साथ डेलिगेशन 29 जनवरी को भारत रवाना होगा। यह पाकिस्तान एयरलाइंस इंटरनेशनल (पीआईए) की चार्टर्ड फ्लाइट होगी।

विज्ञापन
Pakistani Hindu lawmaker says he will visit India with pilgrims news and updates
पाकिस्तान के हिंदू सांसद रमेश कुमार वंकवानी। - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के हिंदू सांसद ने सोमवार को एलान किया है कि वे इस हफ्ते के अंत में तीर्थयात्रियों के एक जत्थे को लेकर भारत की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के इस सांसद का कहना है कि वे तीर्थयात्रियों के लिए एक चार्टर्ड फ्लाइट का इंतजाम करेंगे। 
विज्ञापन


पाकिस्तान हिंदू परिषद के प्रमुख और नेशनल असेंबली के सदस्य डॉक्टर रमेश कुमार वंकवानी ने कहा कि उनके साथ डेलिगेशन 29 जनवरी को भारत रवाना होगा। यह पाकिस्तान एयरलाइंस इंटरनेशनल (पीआईए) की चार्टर्ड फ्लाइट होगी। तीर्थयात्री तीन दिन भारत में रहेंगे। इस दौरान वे भारत में दिल्ली की दरगाह हजरत निजामुद्दीन औलिया, अजमेर की दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज और आगरा में ताजमहल जाएंगे। 
विज्ञापन


वंकवानी ने कहा, "पाकिस्तानी तीर्थात्रियों को भारत में सभी धार्मिक स्थलों पर पीआईए की फ्लाइट से ही ले जाया जाएगा। वहीं भारतीय तीर्थयात्री एयर इंडिया की फ्लाइट से पाकिस्तान जाएंगे।" उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट 20 फरवरी को दिल्ली से पेशावर जाएगी। इसमें जाने वाले तीर्थयात्री श्री परमहंस जी महाराज की समाधि और खैबर पख्तूनख्वा के कड़क इलाके में टेरी मंदिर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच फ्लाइट्स को महीनेवार आधार पर शुरू किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच धार्मिक पर्यटन शुरू होने से लोगों को भी करीब लाया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed