फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani Finance Minister warns more bad days will come and Indian accept crime in America

Big News: पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने चेताया- और खराब दिन आएंगे, अमेरिका में भारतीय ठग ने जुर्म स्वीकारा

Sat, 06 Aug 2022 01:45 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कराची।
एजेंसी, कराची। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 06 Aug 2022 01:45 AM IST
सार

पीएमएल-एन सरकार के दौरान पाकिस्तान का बजट घाटा 1,60,000 डॉलर था, जो चार साल की इमरान सरकार के दौरान दोगुने से ज्यादा बढ़कर 3,50,000 डॉलर पहुंच गया। वहीं अमेरिका में रह रहे एक भारतीय नागरिक आशीष बजाज (29) ने अमेरिकी बुजुर्गों को ठगने का जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसे अधिकतम 20 साल तक की सजा हो सकती है।

विज्ञापन
Pakistani Finance Minister warns more bad days will come and Indian accept crime in America
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने देश को और खराब दिनों की चेतावनी देते हुए कहा, सरकार आयात पर तीन महीने तक नियंत्रण जारी रखेगी। पाकिस्तानी शेयर बाजार के कार्यक्रम में मिफ्ताह ने कहा, पीटीआई की इमरान खान के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार की खराब आर्थिक नीतियों के कारण शहबाज सरकार को संकट का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पीएमएल-एन सरकार के दौरान पाकिस्तान का बजट घाटा 1,60,000 डॉलर था, जो चार साल की इमरान सरकार के दौरान दोगुने से ज्यादा बढ़कर 3,50,000 डॉलर पहुंच गया। चालू खाते में इतने घाटे के साथ कोई देश न तो विकास कर सकता है, न ही स्थायी रह सकता है। 
विज्ञापन


बजट घाटा बढ़ता है तो कर्ज भी 80 फीसदी बढ़ जाता है। अब मैं तीन महीने तक आयात नहीं बढ़ने दूंगा और इसके बाद हम एक नीति लाएंगे। मुझे पता है कि इससे विकास पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन और कोई चारा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में भारतीय नागरिक ने बुजुर्गों से ठगी का जुर्म स्वीकारा
यहां रह रहे एक भारतीय नागरिक आशीष बजाज (29) ने अमेरिकी बुजुर्गों को ठगने का जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसे अधिकतम 20 साल तक की सजा हो सकती है। न्याय मंत्रालय के अनुसार, बजाज व उसके साथियों ने लोगों से 2,50,000 डॉलर से अधिक राशि की ठगी की।

अदालती दस्तावेजों के अनुसार, अप्रैल 2020 से अगस्त 2021 तक बजाज व उसके कुछ साथियों ने खुद को विभिन्न बैंकों, ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं तथा ऑनलाइन भुगतान कंपनियों का धोखाधड़ी निवारण विशेषज्ञ बताते हुए अमेरिका के बुजुर्ग नागरिकों को निशाना बनाया। उन्होंने बुजुर्ग लोगों को अपने बैंक खातों से पैसे भेजने के लिए कहा और कथित ‘स्टिंग ऑपरेशन’ के कुछ दिन बाद उनके पैसे वापस करने का झूठा वादा किया। पीड़ितों ने उनकी बातों में आकर पैसे दे दिए। ये पैसे भारत, चीन, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात स्थित विभिन्न बैकों में भेजे गए।

तालिबान शासन में चार लोगों ने एक शख्स को जिंदा जला डाला
अफगानिस्तान में तालिबान के लोग खुलेआम हिंसा पर उतारू हैं। खामा प्रेस के मुताबिक, चार लोगों के एक समूह ने तालिबान शासन में कथित तौर पर एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और एक शख्स को जिंदा जलाने के आरोप में पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत ले जाया गया है। ये लोग इस प्रांत के गुजरा जिले में गिरफ्तार किए गए थे। पकड़े गए लोगों न अपना अपराध कुबूल कर लिया है। उधर, तालिबान ने विश्व बिरादरी पर मानवाधिकार की आड़ में अफगानिस्तानी महिलाओं की गरिमा के उल्लंघन की कोशिशों का आरोप लगाया।

नेपाली विदेश मंत्री द्विपक्षीय वार्ता के लिए जाएंगे चीन
अमेरिका-चीन में तनाव के बीच नेपाल के विदेश मंत्री नारायण खडका तीन दिनी चीन यात्रा पर 9 अगस्त को जाएंगे। नेपाली विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि खडका द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूती देने के लिए मंगलवार से 11 अगस्त तक चीनी दौरे पर रहेंगे। 

चीन की बीआरआई परियोजना के तहत हिमालयी संपर्क समेत विभिन्न बुनियादी ढांचा उपक्रमों को लेकर बीजिंग के नेपाल में कदम रखने के मद्देनजर यह यात्रा बेहद अहम है। चीन ने दुनियाभर में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को वित्तपोषित करने के लिए 2013 में बीआरआई पहल की शुरुआत की थी।

रूढ़िवादी इमाम के प्रत्यर्पण पर फ्रांसीसी कोर्ट की रोक
फ्रांस में नफरत फैलाने और समाज के लिए खतरा बताकर इमाम हसन इकिअससेन (58) के प्रत्यर्पण के सरकारी आदेश पर पेरिस की एक प्रशासनिक अदालत ने रोक लगा दी है। गृह मंत्रालय ने यहूदी समुदाय के प्रति नफरत, भेदभाव और हिंसा भड़काने का आरोप लगाकर जुलाई में हसन के मोरक्को प्रत्यर्पण का आदेश दिया था। 

मोरक्को मूल के हसन का जन्म फ्रांस में ही हुआ था, हालांकि उसके  पास फ्रांसीसी नागरिकता नहीं है। उसका वर्तमान परिवार भी यहीं रहता है। राष्ट्रपति इमेनुअल मैक्रां की सरकार ने मुस्लिम समुदाय में कट्टरपंथ से निपटने के लिए नियमों को सख्त किया है। 

इसके लिए कुछ संकेतों, जैसे मुस्लिम पुरुषों के महिलाओं से हाथ मिलाने से इनकार, युवा लड़कियों को बुर्का और हिजाब पहनने के लिए कहने और धार्मिक मदरसों के प्रसार का उदाहरण दिया है। अदालत ने सरकार को इस मामले पर पुनर्विचार कर तीन महीने के लिए निवास परमिट देने का आदेश दिया है। 

ओडिशा : रिश्वत मामले में ओएसएल के डीजीएम समेत चार गिरफ्तार, छापों में 84.15 लाख नकदी भी जब्त
सीबीआई ने 25 लाख रुपये की रिश्वत मामले में ओडिशा स्टेवेडोर्स लिमिटेड (ओएसएल) के डीजीएम सूर्य नारायण साहू, सुमंत राउत, संखा शुब्रा मित्र  को गिरफ्तार किया है। रिश्वत कांड में पारादीप पोर्ट ट्रस्ट के चीफ मेकेनिकल इंजीनियर भी शामिल हैं। सीबीआई ने जांच के दौरान अब तक 15 ठिकानों पर छापे मारकर 84.5 लाख रुपये की नकदी भी जब्त की है। आरोप है कि चीफ मेकेनिकल इंजीनियर सरोज कुमार दास को रिश्वत मांगने की आदत है।  वह अपने करीबी राउत के जरिये कई निजी कंपनियों से रिश्वत ले चुके हैं।

मणिपुर में आर्थिक नाकेबंदी सड़कों पर ट्रकों की लंबी कतारें
मणिपुर में शुक्रवार सुबह से ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर (एटीएसयूएम) के आह्वान पर सभी पहाड़ी जिलों में अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी शुरू हो गई। इसके चलते पहाड़ी जिलों में आवश्यक सामान ले जाने वाले सैकड़ों ट्रक और अन्य वाहन राज्य के विभिन्न राजमार्गों पर फंसे हुए हैं। एटीएसयूएम  की तरफ से चालू विधानसभा सत्र में मणिपुर (पहाड़ी क्षेत्रों) एडीसी विधेयक 2021 को पेश करने की मांग की गई है।

राहुल के फर्जी वीडियो मामले में टीवी पत्रकार को राहत
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का फर्जी वीडियो प्रसारित करने के मामले में टीवी न्यूज संपादक रजनीश आहूजा को दंडात्मक कार्रवाई से राहत दी है। शीर्ष अदालत ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में दर्ज अनेक एफआईआर पर अधिकारियों को किसी तरह की दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला ने राजस्थान व छत्तीसगढ़ सरकार को इस संबंध में नोटिस जारी कर सीकर व रायपुर में एक ही मामले में दर्ज एफआईआर पर कार्रवाई से रोका।

प्रख्यात सत्रिया नृत्यांगना गरिमा हजारिका का निधन 
असम की प्रख्यात सत्रिया नृत्यांगना व प्रतिष्ठित संगीत नाटक सम्मान प्राप्त गरिमा हजारिका का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष की थीं। उनके परिवार में  बेटा, बहू और पोता हैं। उनके पति कृष्णमूर्ति हजारिका भी शास्त्रीय नर्तक थे, उनकी मृत्यु से पहले हो गई थी। उन्हें मंच पर महिला सत्रिया नर्तकियों के प्रवेश का श्रेय  दिया जाता है। गरिमा हजारिका ओडिशी और कथक नृत्य रूपों में भी कुशल थीं। 

उन्होंने काफी कम उम्र से ही गुरु चारू बरदलै से नृत्य सीखना शुरू कर दिया था। बाद में उन्होंने सत्रिया नृत्य गुरु रोशेश्वर सैकिया और कमलाबाड़ी सत्र के बरबायन घनकांत बोरा से सीखा। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि राज्य ने एक प्रमुख सांस्कृतिक शख्सियत को खो दिया। वहीं, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी अपनी संवेदना जाहिर की है।

पटाखों से जले हुए बच्चों की तस्वीरें देख कब्र में कांप उठेंगे संविधान बनाने वाले : हाईकोर्ट
पटाखों की बिक्री बंगलूरू शहर की सीमा से बाहर करने के पुलिस विभाग के आदेश को बरकरार रखते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपने आदेश में उन बच्चों और युवाओं की तस्वीरें भी शामिल कीं जो पटाखों से जल गए थे।

टिप्पणी में लिखा, इन तस्वीरों को देखकर भारतीय संविधान बनाने वाले भी अपनी कब्र में कांप उठेंगे। इन तस्वीरों में ऐसे बच्चे व युवा भी हैं, जिनकी आंखें पटाखों की वजह से जल गईं और वे दृष्टिहीन हो चुके हैं। घायलों की तस्वीरों वाले इस आदेश को देश में अपनी तरह का पहला आदेश माना जा रहा है।


हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस कृष्णा एस दीक्षित की एकल पीठ ने कई पटाखा कारोबारियों द्वारा दायर याचिका खारिज करते हुए यह आदेश दिया। उसने कर्नाटक पुलिस द्वारा शहर में पटाखे बेचने के लिए जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र वापस लेने को सही माना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed