फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani female dancer shot dead in Punjab province by ex-husband

Pakistan: बच्चे की कस्टडी बनी हत्या की वजह, पूर्व पति ने फेमस डांसर को घर में घुसकर मारी गोली

Tue, 25 Apr 2023 06:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 25 Apr 2023 06:21 PM IST
सार

जुबैर और मुल्तानी का एक बेटा है। जुबैर मुल्तानी पर उससे डांसर का पेशा छोड़ने के लिए कह रहा था। काफी दबाव बनाने के बाद भी जब मुल्तानी अपना पेशा छोड़ने के लिए नहीं मानी तो उसने  पिछले साल मुल्तानी को तलाक दे दिया था।

विज्ञापन
Pakistani female dancer shot dead in Punjab province by ex-husband
पाकिस्तान पुलिस - फोटो : social Media

विस्तार

आर्थिक और राजनैतिक संकटों का सामना कर रहे पाकिस्तान में अपराध भी अपने चरम पर है। इसकी बानगी देश के पंजाब प्रांत में देखने को मिली। यहां एक 26 वर्षीय मशहूर पाकिस्तानी महिला स्टेज डांसर की उसके पूर्व पति ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घटना लाहौर से करीब 110 किलोमीटर दूर पंजाब के हाफिजाबाद जिले में हुई। सोमवार को जब फेमस स्टेज डांसर मुनाजा मुल्तानी उर्फ आशी हाफिजाबाद शहर में अपने घर पर थी, तभी उसका पूर्व पति जुबैर अपने पांच साथियों के साथ उसके घर में घुस गया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, स्टेज डांसर मुनाजा मुल्तानी उर्फ आशी मुल्तान जिले की थी। 

विज्ञापन

स्टेज डांसर मुल्तानी की मां शाहिदा बीबी ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जुबैर और मुल्तानी का एक बेटा है। जुबैर मुल्तानी पर उससे डांसर का पेशा छोड़ने के लिए कह रहा था। काफी दबाव बनाने के बाद भी जब मुल्तानी अपना पेशा छोड़ने के लिए नहीं मानी तो उसने  पिछले साल मुल्तानी को तलाक दे दिया था। जिसके बाद से वह लगातार उससे बच्चे की कस्टडी मांग रहा था, जिससे वह इनकार कर रही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हत्यारों ने मुल्तानी के चेहरे पर गोली मारी थी। इस मामले में जुबैर और पांच अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। साथ ही इस मामले में हर एंगल से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed