जैनब की मौत पर महिला एंकर ने इस तरह जताया रोष, सोशल मीडिया पर उबला पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में एक छह साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या से पूरा देश गुस्से में है और सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक पर लोग बच्ची के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। पाकिस्तान में कसूर की रहने वाली जैनब अंसारी के रेप और हत्या के बाद दूसरे दिन भी देश में विरोध प्रदर्शन जारी रहे और लोगों ने एक सरकारी दफ्तर में आग लगा दी। बच्ची के पिता ने अपना दुख जाहिर करते हुए कहा, ''जैसे दुनिया ही खत्म हो गई। मेरे पास शब्द नहीं हैं।''
कसूर में पुलिस का कहना है कि पिछले दो सालों में ऐसे ही 12 मामले सामने आ चुके हैं।
इनमें से पांच मामले एक ऐसे संदिग्ध से जुड़े हैं जिसे सैकड़ों अधिकारी ढूंढ रहे हैं। 90 संदिग्धों के डीएनए सैंपल लिए जा चुके हैं।
पिता ने पुलिस पर उठाए सवाल
जैनब के पिता अमीन अंसारी ने कहा कि वह प्रदर्शनकारियों की हिंसा का समर्थन नहीं करते लेकिन वो पुलिस पर उनके गुस्से को समझते हैं।
उन्होंने कहा, ''अगर पुलिस ने अपना काम ठीक से किया होता तो वह सीसीटीवी फुटेज मिलने के तुरंत बाद ही उसे ढूंढ़ लेती।''
वहीं, स्थानीय नेताओं ने जैनब के परिवार से मुलाकात की और अपराधी के जल्द से जल्द पकड़े जाने का वादा किया।
पाकिस्तान में लोग लगातार पुलिस और सरकार पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने सरकारी इमारतों, कारों और एक स्थानीय राजनेता के कार्यालय को आग के हवाले कर दिया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने बच्चों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए कोई खास कदम नहीं उठाए।
हत्यारे की सूचना पर एक करोड़ ईनाम
एक स्थानीय पुलिस प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, ''करीब 1000 लोग सड़कों पर उतर आए थे। वे सरकारी अस्पतालों, पुलिस और पुलिस उपायुक्त के कार्यालय पर पत्थर फेंक रहे थे।''
क्या फांसी से बच्चों के खिलाफ रेप का अपराध रुकेगा?
उन्होंने बताया, ''पुलिस तैनात की जा रही है और हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।''
बुधवार को एक भीड़ के स्थानीय पुलिस मुख्यालय पर हमला करने के बाद पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी थी जिसमें दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई।
पंजाब सरकार ने जैनब के हत्यारे को पकड़ने में पुलिस की मदद करने वाले को एक करोड़ रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। साथ ही पुलिस फायरिंग में जान गंवाने वाले प्रदर्शनकारियों के परिवार को 30 लाख रुपये मुआवजा भी दिया जाएगा।
टीवी एंकर साथ लेकर आई बेटी
Not often that you see a TV news anchor bring her own child to her news cast - @SAMAATV 's Kiran Naz did precisely that to make a point about how she felt as a mother in Pakistan #JusticeForZainab #Justice4Zainab pic.twitter.com/6XMXQJmfzV
— omar r quraishi (@omar_quraishi) January 10, 2018
पाकिस्तान में फूटे गुस्से का असर वहां के मीडिया में भी नजर आया। समा टीवी की एक एंकर किरन नाज गुरुवार को एक बुलेटिन में अपनी बच्ची को लेकर आईं और उसे गोद में बैठाकर जैनब की खबर दी।
बुलेटिन की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा, ''आज में किरन नाज नहीं हूं बल्कि एक मां हूं और इसलिए आज मैं अपनी बच्ची के साथ बैठी हूं।''
जैनब के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ''जनाजा जितना छोटा होता है उतना ही भारी होता है और पूरा समाज उसके बोझ तले दब जाता है।''
वहीं, सोशल मीडिया पर लोगों ने न्यूज एंकर के बुलेटिन में बच्ची को लेकर आने पर अपनी राय जाहिर की।
एक यूजर 'उमर आर कुरैशी' ने ट्वीट किया, ''अमूमन किसी टीवी एंकर को खबर देने के दौरान अपनी बच्ची को लाते नहीं देखा जाता- समा टीवी की किरन नाज ने विशेषतौर पर ऐसा किया ताकि यह अहसास कराया जा सके कि पाकिस्तान की मां कैसा महसूस कर रही है।''
भारतीय न्यूज एंकर 'गार्गी रावत' ने ट्वीट किया, ''यह थोड़ा नाटकीय है, एक न्यूज एंकर के ऐसा करने को लेकर सुनिश्चित नहीं हूं लेकिन यह एक बहुत ही भावुक मसला है और एक घिनौना अपराध है।''
जैनब के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरा लोगों का आक्रोश ऑनलाइन भी नजर आ रहा है।
पांच लाख से अधिक सोशल मीडिया यूजर्स ने #जस्टिसफॉरजैनब लिखकर बच्चों के यौन शोषण की व्यापक समस्या पर गहरी चिंता जताते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
ट्विटर पर 9 जनवरी के बाद से # जस्टिसफॉरजैनब छह लाख से अधिक बार इस्तेमाल किया गया है। इंस्टाग्राम पर भी 30,000 से अधिक बार इसका इस्तेमाल किया गया है।
अधिकतर संदेशों में लोगों ने भय और शोक जताया है। हालांकि ऐसा लगता है कि इस हैशटैग की शुरुआत राजनीतिक थी।
#जस्टिसफॉरजैनब का सबसे पहले विपक्षी पार्टी पाकिस्तान अवामी तहरीक (पीएटी) ने इस्तेमाल किया।