{"_id":"57b4038f4f1c1bd0596eb422","slug":"young-pak-min-challenges-older-rivals-to-50-push-ups","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी मंत्री बोले, मेरी तरह पुश-अप्स मारकर दिखाओ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तानी मंत्री बोले, मेरी तरह पुश-अप्स मारकर दिखाओ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Aug 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान मंत्री
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक मंत्री ने विरोधियों को अजब चैलेंज दिया है। सिंध प्रांत की सरकार में मंत्री मोहम्मद बक्स महार ने पंजाब प्रांत के मंत्री को चैलेंज दिया है कि उनके समकक्ष मंत्री या विरोधी पहले उनकी तरह 50 पुश-अप्स मारकर दिखाए, फिर बात करें। 29 वर्षीय महार को एक हफ्ते पहले ही सिंध प्रांत में खेल मंत्री बनाया गया है और वह प्रांत के सबसे युवा मंत्री हैं। उन्होंने पंजाब प्रांत के खेल मंत्री को चैलेंज दिया है कि 40 सेकंड में 50 पुश-अप्स मारकर साबित करें कि वह उनकी तरह ही फिट हैं।
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, खेल मंत्री महार ने बाकयदा एक विडियो बनाकर भी पोस्ट किया है और दिखाया कि वह 40 सेकंड में 50 पुश-अप्स लगा सकते हैं। महार का कहना है, 'मैं खिलाड़ी रहा हूं, मुझे कोई मात नहीं दे सकता। मैं रोजाना तीन घंटे वर्कआउट करता हूं। पहली बार कोई खिलाड़ी इस डिपार्टमेंट (खेल मंत्रालय) को चलाएगा।'

Trending Videos
मंत्री जी ने कैसे लगाए पुश-अप्स
पाकिस्तानी मंत्री
महार के चैलेंज को पंजाब के कानून मंत्री तलाल चौधरी ने अलग तरीके से स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि वह मंत्रालय के प्रदर्शन में मुकाबले के लिए तैयार हैं। देखें महार कैसे लगाते हैं पुश-अप्स...