फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   xi zingping will chief guest ok pak army parade

तो क्या पाक पर ये भारत दौरे का असर है!

Tue, 03 Feb 2015 11:54 AM IST
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
xi zingping will chief guest ok pak army parade

भारत के गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के मुख्य अतिथि बनने के बाद, पाकिस्तान ने अपनी सालाना सैन्य परेड में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाने जा रहा है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तान में सालाना सैन्य परेड सात साल बाद होने वाली है। पाकिस्तान में इस तरह की परेड अंतिम बार 28 मार्च 2008 में तब हुई थी जब परवेज मुशर्रफ राष्ट्रपति थे।
विज्ञापन


बिगड़ती कानून व्यवस्था की वजह से इस परेड को बंद कर दिया गया था। इसमें सेना के तीनो अंगों के प्रमुख समेत तमाम अफसर भाग लेते हैं और तरह-तरह के सैन्य साजो-सामान का प्रदर्शन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में इस साल गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूदगी को एशिया प्रशांत क्षेत्र में एक नए गठजोड़ के तौर पर देखा गया है।

मोदी-ओबामा

xi zingping will chief guest ok pak army parade

अमे‌रिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी, क्योंकि वो इसे चीन को रोकने की अमे‌रिकी कोशिश के रूप में देख रहा है।

हालांकि संबंधों को और बेहतर बनाने के लिए भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चीन गई हुई हैं। सोमवार को उन्होंने चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात भी की।

वहीं पाकिस्तान, चीन को अपना 'ऑल वेदर फ्रेंड' यानी हर हाल में साथ देने वाला मित्र मानता है। चीन, पाकिस्तान को आर्थिक, सैन्य, कूटनीतिक और राजनीतिक समर्थन देता आया है। दूरी बनाने की अमे‌रिकी कोशिशों के मद्देनजर पाकिस्तान अब चीन की ओर रुख़ कर रहा है ताकि वह भारत को रोक सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed