फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   xi jinping address pakistan assembly

पाक पर फिदा हुआ चीन, कहा एशिया का टाइगर बनेगा पाकिस्तान

Tue, 21 Apr 2015 01:58 PM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
xi jinping address pakistan assembly

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि पाकिस्तान में एशियन टाइगर बनने की क्षमता है। शी जिनपिंग ने मंगलवार को पाकिस्तान की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान और चीन की दोस्ती हिमालय से भी ऊंची, महासागर से भी गहरी और शहद से भी मीठी है। रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, चीनी राषट्रपति ने कहा कि नए चीन को मान्यता देने वाले देशों में पाकिस्तान पहला इस्लामिक देश है।

विज्ञापन

चीन ने दिया दोस्ती का हवाला

xi jinping address pakistan assembly

शी जिनपिंग ने कहा कि पाकिस्तान-चीन दोस्ती आने वाली पीढ़ियों के लिए थाती है और चीनी लोग हमेशा पाकिस्तान के साथ खड़े रहते हैं।उन्होंने कहा कि 'पाक-चीन आर्थिक गलियारा' संयुक्त प्रगति और सम्पन्नता का प्रोजेक्ट है जो पूरे पाकिस्तान के लिए फायदेमंद होगा।

चरमपंथ के ख‌िलाफ लड़ाई में पाकिस्तान की तारीफ करते हुए चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि पाकिस्तान के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि चीन पाकिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता का मजबूती से समर्थन करता है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि दोनों देश सही मायने में भाई जैसे हैं और पाकिस्तान चीन के साथ संबंध बढ़ाना चाहता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर पाकिस्तान 'एक चीन' की नीति का समर्थन करेगा।

शी जिनपिंग ने कहा कि चीन अपनी विदेश नीति के एजेंडे में पाकिस्तान को प्राथमिकता देता है। चीनी राष्ट्रपति की यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई के मध्य में चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed