{"_id":"ea6379c2ee8286a210d62d923a09e4a8","slug":"woulb-be-take-whole-kashmir-back-form-india-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे कश्मीर को भारत से लेंगे वापस: बिलावल","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पूरे कश्मीर को भारत से लेंगे वापस: बिलावल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 21 Sep 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के युवा नेता ने कश्मीर को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। इस नेता के बयान से भारत-पाकिस्तान की राजनीति में फिर आग भड़क सकती है।
विज्ञापन
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के युवा नेता बिलावल भुट्टो ने कहा है कि भारत से पूरे कश्मीर को वापस ले लिया जाएगा। बिलावल पाकिस्तान स्थित पंजाब क्षेत्र के मुल्तान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
बिलावल ने कहा कि कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा है। हम कश्मीर को वापस लेकर रहेंगे। कश्मीर का एक इंच हिस्सा भी हम नहीं छोड़ेगे। कश्मीर की एक इंच जमीन भी किसी के लिए नहीं छोड़ेगे।
विज्ञापन
बिलावल भुट्टो ने जब यह विवादित बयान दिया तब उनके पास में ही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री युसुफ रजा गिलानी और राजा परवेज अशरफ बैठे हुए थे।
26 वर्षीय बिलावल वर्ष 2018 में होने वाले चुनावों में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी(पीपीपी) को एक सेक्युलर पार्टी माना जाता है। अधिकारिक तौर पर यह पार्टी भारत के अच्छे संबंधों की वकालत करती है।
बिलावल की मां स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। वही उनके नाना जुल्फिकार अली भुट्टो ने 1967 में पीपीपी पार्टी की स्थापना की थी। साथ ही 1967 से 1970 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी रहे थे।
बिलावल के पिता आसिफ अली जरदारी वर्ष 2008 से 2013 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रह चुके हैं।