फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Worried Pakistan asks US to help bring India to talks, The Nation newspaper says

अमेरिका की शरण में पहुंचा पाक, भारत को वार्ता के लिए मनाने की लगाई गुहार

Thu, 20 Oct 2016 06:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Oct 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
Worried Pakistan asks US to help bring India to talks, The Nation newspaper says
उड़ी आतंकी हमले के बाद से भारत के कड़े रुख से परेशान पाकिस्तान ने अब मदद के लिए अमेरिका से गुहार लगाई है। पाकिस्तानी अखबार 'द नेशन' के मुताबिक, चिंतित पाकिस्तान ने अमेरिका से गुहार लगाई है कि वह भारत से साथ वार्ता में उसकी मदद करें।  अखबार ने अपने सूत्रों के आधार पर यह खबर प्रकाशित की है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के सूत्र ने द नेशन अखबार को बताया, 'पाकिस्तान नहीं चाहता की क्षेत्र युद्ध की ओर बढ़ें।' द नेशन से एक अधिकारी ने कहा , वॉशिंगटन ने हमें कहा कि पश्चिमी देश और भारत को इस बात पर संदेह है कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ईमानदारी से साथ दे रहा है। पाकिस्तान के भारत के वार्ता के प्रयासों से अमेरिका मान रहा है, लेकिन अमेरिका मानता है कि भारत का पाकिस्तान के प्रयासों पर शक करना ठीक ही है।'
विज्ञापन


पाक विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने द नेशन से कहा, 'पाकिस्तान ने अमेरिका ने शिकायत की है कि उसके तमाम प्रयासों के बावजूद भारत बातचीत से बच रहा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

'अपनी छवि सुधारे पाकिस्तान'

Worried Pakistan asks US to help bring India to talks, The Nation newspaper says
पाकिस्तान
एक अन्य पाकिस्तानी अधिकारी का कहना है, 'अमेरिका ने इस्लामाबाद से कहा है कि वह आतंक के खिलाफ लड़ने की अपनी छवि सुधारे ताकि भारत को वार्ता की मेज पर लाया जा सके।' पाकिस्तानी अधिकारी का कहना है कि अमेरिका ने बार-बार बयान दिया है कि भारत और पाकिस्तान, दोनों देश वार्ता के जरिए समस्या का हल तलाशें। इसके बाद से ही पाकिस्तान ने अमेरिका से मदद मांगनी शुरू की, कि वह भारत को बातचीत के लिए तैयार करे।

पाकिस्तानी अधिकारी का कहना है, 'हमारी तरह की अमेरिका मानता है कि बातचीत समस्या सुलझाने का बेहतर तरीका है लेकिन वह हमें इसे आगे बढ़ाने के लिए कह रहा है। हम उन्हें लगातार बता रहे हैं कि उड़ी आतंकी हमले से हमारा कोई लेना देना नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed