{"_id":"586e0a624f1c1b005215ab98","slug":"world-needs-to-tell-india-enough-is-enough-on-kashmir-pm-nawaz","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवाज बोले- कश्मीर पर भारत की नीतियों से टूट रहा सब्र ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
नवाज बोले- कश्मीर पर भारत की नीतियों से टूट रहा सब्र
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Jan 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
फाइलः नवाज शरीफ
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस्लामाबाद में भारत प्रशासित कश्मीर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सांसद सेमिनार में एक बार फिर कश्मीर की आजादी का मुद्दा उछाला। शरीफ ने कहा कि भारत प्रशासित कश्मीर में आजादी को लेकर चल रहे आंदोलन के प्रति भारत की नीतियों से सब्र का बांध टूटने लगा है।
गुरुवार को सेमिनार को संबोधित करते हुए नवाज शरीफ ने कहा कि वैश्विक समुदाय भारत को यह बता दे कि कश्मीर की आजादी आंदोलन के प्रति भारत की नीतियों से सब्र का बांध टूटने लगा है।
नवाज ने आगे कहा कि '70 साल से बर्बर दमन और अत्याचार का सामना कर रहे कश्मीरी संघर्ष और आजादी की चीख को गोलियों की आवाज से नहीं दबाया जा सकता।' शरीफ ने कहा कि भारत प्रशासित कश्मीर में पीढ़ियों से चले आ रहे उत्पीड़न को खत्म करने का समय आ गया है।
विज्ञापन
बुरहान वानी का जिक्र करते हुए नवाज शरीफ ने उसे जोशीला और करिश्माई नेता बताया। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि बुरहान वानी की शहादत कश्मीर के आंदोलनकारियों में जोश का संचार कर गई है।

शरीफ ने भारत को अत्याचारी बताया
फाइल फोटोः कश्मीर
- फोटो : PTI
भारत को अत्याचाारी बताते हुए शरीफ ने कहा कि एक आवाज को दबाने की कोशिश हजार आवाजों को जन्म देगी। इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन पाकिस्तानी नेशनल असेंबली के युवा सांसद फोरम ने किया था।
शरीफ ने कहा कि 70 साल पहले कश्मीर के लोगों से एक वादा किया गया था, न केवल पाकिस्तान और संयुक्त राष्ट्र ने बल्कि भारत ने भी कश्मीर के लोगों को आत्मनिर्णय के लिए अधिकार देने की बात कही थी।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर नवाज शरीफ की कोशिश कश्मीरी लोगों की स्थिति को रेखांकित करने की रही। शरीफ ने कॉन्फ्रेंस में एक बार फिर स्पष्ट किया कि पाकिस्तान भारत प्रशासित कश्मीर में लोगों के संघर्ष को मदद करता रहेगा।