फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   women in pakistan

पाक में अकेली महिलाओं को मौलवियों की धमकी

Sun, 21 Jul 2013 03:18 PM IST
Updated Sun, 21 Jul 2013 03:18 PM IST
विज्ञापन
women in pakistan

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी सूबे ख़ैबर पख़्तून ख़्वाह में मौलवियों और कबिलाई नेताओं ने महिलाओं के अकेले खरीददारी करने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


इस फ़ैसले के मुताबिक ख़ैबर पख़्तून ख़्वाह सूबे की महिलाएँ केवल पुरुष रिश्तेदारों के साथ ही खरीददारी कर सकेंगी।

सूबे के करक ज़िले के एक मस्जिद में हुई बैठक में यह फ़ैसला लिया गया और यह घोषणा लाउडस्पीकर पर की गई।

पाकिस्तान के कबिलाई बहुल इलाके में ज्यादातर महिलाएँ अपने सिर और बदन को ढँक कर ही रखती हैं।

माना जा रहा है कि रमज़ान के मुबारक महीने में पुरुषों का ध्यान न भटके, इसलिए यह कदम उठाया गया है।

हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि क्या रमज़ान के खत्म होते ही यह रोक हटा ली जाएगी। रोज़े रखने का यह महीना इस साल जुलाई में पड़ रहा है।

'अश्लीलता'


एक मौलवी और कबिलाई नेता ने कहा कि स्थानीय मस्जिदों में लाउडस्पीकरों के जरिए इस प्रतिबंध का प्रचार किया जाएगा।

समाचार एजेंसी एएफ़पी ने मौलाना मिर्जाक़ीम के हवाले से कहा, "हमने तय किया है कि महिलाएँ पुरुष रिश्तेदारों को साथ लिए बिना बाजार नहीं जाएंगी। पुरुष रिश्तेदारों को साथ लिए बगैर बाजार जाने वाली महिलाओं को पुलिस को सौंप दिया जाएगा।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "वे अश्लीलता फैलाती हैं और रमज़ान के दौरान पुरुषों के रोज़े को खराब करती हैं।"

मौलवियों ने प्रतिबंध को लागू कराने के लिए पुलिस से आग्रह किया है और दुकानदारों से अकेले आने वाली महिलाओं को सामान न देने की अपील भी की है।

एक दुकानदार ने समाचार एजेंसी रायटर्स से इस बात की आशंका जाहिर की है कि इस प्रतिबंध से उनके कारोबार और मज़हब की साख पर बुरा असर पड़ेगा।

समाचार एजेंसी ने कारोबारी मुनव्वर ख़ान के हवाले से कहा, "हमने कभी भी इस प्रतिबंध का समर्थन नहीं किया है। हमने मौलवियों के फ़ैसले का विरोध करने के लिए बुधवार को एक बैठक लाई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed