फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   With the help of China, Pakistan is planning to set up four major nuclear reactors

चीन के सहयोग से पाक लगाएगा 4 बड़े एटमी संयंत्र

Thu, 02 Nov 2017 03:06 AM IST
एजेंसी, अबु धाबी
एजेंसी, अबु धाबी Updated Thu, 02 Nov 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
With the help of China, Pakistan is planning to set up four major nuclear reactors

पाकिस्तान अब चीन की मदद से चार बड़े परमाणु रिएक्टर स्थापित करने की योजना बना रहा है। उसने अपनी एटमी ऊर्जा क्षमता को 2030 तक 8,800 मेगावाट करने संकल्प लिया है। पाकिस्तान परमाणु ऊर्जा आयोग के चेयरमैन मुहम्मद नईम ने यह जानकारी देते हुए कहा कि नये रिएक्टरों पर काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन



पाक के पास फिलहाल 5 छोटे संयंत्र हैं जिनकी कुल बिजली उत्पादन क्षमता 1300 मेगावाट है। इनमें पंजाब प्रांत का चश्मा पावर प्लांट चीन के नेशनल न्यूक्लियर कॉर्प ने बनाया है और इसी साल सितंबर से काम करना शुरू कर चुका है। इसके अलावा पाक द्वारा 2200 मेगावाट क्षमता के दो चीनी वन संयंत्र कराची बंदरगाह पर बनाए जा रहे हैं। अबु धाबी में चल रहे परमाणु सम्मेलन से इतर नईम के मुताबिक इनका काम तेजी से चल रहा है जबकि अब पाक अपने आठवें एटमी संयंत्र की तैयारी भी कर चुका है, जिसकी बिजली उत्पादन क्षमता 1100 मेगावाट होगी। 
विज्ञापन


नईम ने बताया कि हम इस साल के अंत तक नये संयंत्रों पर काम के लिए कांट्रेक्ट दे देंगे। इसके लिए कई कंपनियां दौड़ में हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इस दौड़ में चीन की कितनी कंपनियां शामिल हैं। चूंकि पाकिस्तान की एक चौथाई आबादी तक बिजली की पहुंच नहीं है इसलिए वह इस काम को जल्द से जल्द करने की तैयारी में है। फिलहाल 5 मौजूदा एटमी संयंत्र सिर्फ देश की 5 फीसदी बिजली की खपत को ही पूरा कर पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed