फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Will not allow Hindu temples in Pakistan to be destroyed: Hafiz Saeed

इंडिया का मोस्ट वांटेड बोला, 'पाकिस्तान में हिंदुओं के मंदिरों को तोड़ने नहीं दिया जाएगा'

Tue, 03 May 2016 03:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 May 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
Will not allow Hindu temples in Pakistan to be destroyed: Hafiz Saeed
हिंदुओं के मंदिरों को तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी - फोटो : Reuters

आतंकी संगठन जमात-उल-दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने कहा कि उनका संगठन पाकिस्तान में हिंदुओं और गैर मुस्लिमों के धार्मिक स्‍थलों को तोड़ने की अनुमति नहीं देगा। हाफिज सईद ने कहा  'यह मुस्लिमों की ‌जिम्मेदारी है कि हिंदुओं के धार्मिक स्‍थलों की रक्षा हो। यह बात हाफिज सईद ने सिंध प्रांत के मलटी शहर में कही।

विज्ञापन


डॉन अखबार की ‌रिपोर्ट के मुताबिक हाफिज सईद ने कहा कि देश में गैर मुस्लिमों के धार्मिक स्‍थलों को ध्वस्त करने का काम बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। हाफिज सईद ने उन आरोपों को भी स्वीकार नहीं किया जिसमें कहा गया था कि सिंध प्रांत के थार में कट्टरता को बढ़ावा देने की बात कही गई है। सिंध प्रांत भारत के बॉर्डर से लगा हुआ इलाका है।
विज्ञापन


हाफिज सईद ने कश्‍मीरी मुस्लिमों को मदद देने की बात भी कही है। हाफिज सईद ने कहा कि वो देश के खिलाफ लड़ने वालों और रॉ के एजेंट के खिलाफ लड़ रहा है। पर नवाज शरीफ सरकार इस पर चुपचाप बैठी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed