{"_id":"587a19b74f1c1b922bbaa986","slug":"wife-hire-criminals-to-teach-husband-a-lesson-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में पांच लाख देकर गुंडों से बेवफा पति की कराई धुनाई","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में पांच लाख देकर गुंडों से बेवफा पति की कराई धुनाई
नई दिल्ली/अमर उजाला, टीम डिजिटल
Updated Sat, 14 Jan 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
husband wife argument
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक महिला ने अपने बेवफा पति को सबक सिखाने के लिए गुंडों से पिटवा दिया। महिला को शक था कि उसके पति के संबंध किसी दूसरी महिला से भी हैं। इसके लिए महिला ने गुंडों को पांच लाख रुपये भी दिए ताकि वो गुंडे उसके पति को पीट सकें।
पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, लुबना कमर रजा नाम की महिला को शक था कि उसका पति रजा कमर इकबाल उसे धोखा दे रहा है और लगातार विरोध के बावजूद भी रात में देर से घर आता था। लुबना ने इस बात का जिक्र अपनी दोस्त कोसर के साथ किया, जिसने पेशावर में रहने वाले अपने पति इकबाल की मदद से गुंडों का इंतजाम किया।
एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की खबर के मुताबिक, भाड़े के गुंडें 15 अक्टूबर को इस्लामाबाद स्थित लुबना के घर पर पहुंचे। वहां पहुंचकर उनहोनें पहले तो लुबना से घर के मेन गेट की चाबी ली और उसके बाद घर में घुसकर उसके पति की जम कर पिटाई कर दी। इस प्लान से पर्दा उस समय हट गया जब गुंडों का सामना घर के ऊपरी हिस्से में रहनेवाले परिवार के अन्य सदस्य से हो गया। गुंडों ने घर के एक व्यक्ति पर गोली चलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, क्योंकि उनको डर था कि कहीं भेद न खुल जाए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच के बाद लुबना को गिरफ्तार किया।