{"_id":"5798709a4f1c1b3a3721e404","slug":"why-hindus-are-frightened-in-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्यों डरे हुए हैं पाकिस्तान के हिंदू?","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
क्यों डरे हुए हैं पाकिस्तान के हिंदू?
अमरेश द्विवेदी/ बीबीसी संवाददाता
Updated Wed, 27 Jul 2016 01:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में सिंध प्रांत के घोटकी जिले में कथित तौर पर मस्जिद में कुरान जलाने की घटना के बाद से तनाव है। पुलिस ने कुरान जलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। लेकिन जिले में रहनेवाले हिंदू समुदाय के ढाई हजार से ज्यादा परिवार सहमे हुए हैं और अपने घरों से निकलने में भी डर रहे हैं। लोगों को आशंका है कि इस तनावपूर्ण माहौल का फायदा उठाकर सांप्रदायिक उन्माद फैलाया जा सकता है। इसीलिए किसी अनहोनी की आशंका से शहर भर में सन्नाटा पसरा रहा।
डेढ़की गांव में हिंदू पंचायत के प्रमुख डॉक्टर सेवक राम बताते हैं, " शहर पूरा बंद है। हमारी, डेढ़की के लोगों के साथ पूरी हमदर्दी है। जिसने भी इस काम को अंजाम दिया है उसे सजा होनी चाहिए। शहर के सभी हिंदू समुदाय के लोग मुस्लिम भाइयों के साथ इस गम में शरीक हैं। प्रशासन भी हमारा पूरा साथ दे रही है।" इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है।
घोटकी जिले के डीएसपी फिदा हुसैन ने बीबीसी को घटना और उसके बाद हुई कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा, "डेढ़की शहर की गुदड़ी मस्जिद में कुरान को जलाया गया है। इस मामले में अमरलाल नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। कुछ मुसलमान शरारती लोगों ने डेढ़की में सड़क जाम किया। वे लोग उसे सजा देने की मांग कर रहे थे। मामला दर्ज हो गया है कानून गुनहगार को सजा देगा।"

हालांकि इलाके के सामुदायिक और धार्मिक तानेबाने को जानने वाले एक सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार का कहना है कि मस्जिद में कुरान जलाए जाने की घटना प्रायोजित भी हो सकती है। उन्होंने एक स्थानीय नागरिक के हवाले से बीबीसी को बताया कि दरअसल ये डेढ़की के हिंदुओं के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाकर उनकी जमीन हथियाने की कोशिश का मामला भी हो सकता है।
राजकुमार ने बीबीसी को बताया कि हिंदुओं की एक सौ एकड़ की जमीन है जिसे भरचुंडी के लोग सस्ते दामों में खरीदना चाहते हैं। इसीलिए ये ड्रामा रचाया गया है। राजकुमार का कहना है कि पाकिस्तान में सबसे ज्यादा हिंदू आबादी सिंध में बसती है और ये लोग मुसलमानों के साथ दशकों से मिलकर रहते आए हैं। हिंदू मुसलमानों के साथ ईद मनाते हैं उनके घर जाते हैं और मुसलमान भी होली-दिवाली में हिंदुओं के साथ मिलकर त्यौहार मनाते रहे हैं और इस बात की संभावना बहुत कम है कि कोई हिंदू कुरान जलाने जैसी हरकत करेगा।
इससे पहले साल 2012 में घोटकी में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच तब तनाव पैदा हो गया था जब रिंकल कुमारी नाम की 19 साल की एक हिंदू सिंधू लड़की को अगवा कर उसका धर्म परिवर्तन कर दिया गया था और फिर उसकी शादी एक मुसलमान युवक से करा दी गई थी।