फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   What said Pakistan Army Chief in Nawaj Sharif's ear

SCO में भी सरकार पर हावी रही पाक सेना, नवाज को आर्मी से मिलते रहे निर्देश!

Sat, 10 Jun 2017 09:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Sat, 10 Jun 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
What said Pakistan Army Chief in Nawaj Sharif's ear
पाकिस्तानी सेना पर आरोप लगते रहे हैं कि देश की लोकतांत्रिक सरकार के मुकाबले वो कहीं ज्यादा ताकतवर है और लोकतांत्रिक तौर पर चुनी गई सरकारों पर पाक की सेना हावी रहती है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में। यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन में एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोल रहे थे, तो दूसरी तरफ उसी समय पाक सेना का एक बड़ा अधिकारी पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ निर्देश दे रहा था। 
विज्ञापन


तमाम खबरिया वेबसाइट्स पर इस बाबत खबरें चल रही हैं कि नवाज को सेना से निर्देश मिल रहे थे। दरअसल, जिस समय नवाज सम्मेलन में मौजूद थे, उसी समय उनके खिलाफ पाकिस्तान में बड़ा अभियान चल रहा था। ट्विटर पर लगातार TillNawazResigns हैशटैग के साथ लोग नवाज को सत्ता से हटाने का अभियान चला रहे थे। 
विज्ञापन


इसके पीछे की वजह है नवाज शरीफ और उनके परिवार का नाम पनामा पेपर लीक कांड के साथ जुड़ा होना। नवाज शरीफ पर आरोप है कि उन्होंने देश की संपत्तियों पर गलत तरीके से कब्जा कर कालाधन बनाया है और इसी मामले में आज नवाज शरीफ के दोनों बेटों की ज्वॉइंट इनवेस्टिंग टीम पेशी थी। नवाज शरीफ के पास सैन्य अफसर द्वारा कुछ कहे जाने को इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। वैसे नवाज को लेकर ट्विटर पर जारी घमासान के कुछ ट्वीट्स आप यहां भी पढ़ सकते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ ट्वीट्स कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान की फजीहत से भी जुड़े रहे।

गौरतलब है कि पनामा पेपर कांड में नाम आने के बाद से तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के मुखिया और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने नवाज पर लगातार हमले जारी रखे हैं। इसमें वो काफी हद तक सफल भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed